---Advertisement---

Stree 2 एक्ट्रेस Shraddha Kapoor की हुई इस हसीना से मुलाकात, वीडियो देख फैंस बोले- ‘फिटनेस क्वीन एक साथ’

Shraddha Kapoor: शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे दोनों एक दूसरे से जिस तरह मिलते हैं वह किसी की भी दीवाना बना देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2024 11:49 पूर्वाह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिलहाल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2‘ (Stree 2) की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रही हैं। यह फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा समय से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया जहां बॉलीवुड की एक और हसीना के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जो साथ में कूल नजर आई। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई है।

Shraddha Kapoor और Shilpa Shetty का लुक

जहां तक श्रद्धा कपूर के इस लोक की बात करें तो वह ब्लैक ऑर्गेनजा साड़ी को स्टाइल करती हुई नजर आई जिसके पल्लू पर वर्क है। इस साड़ी को वह एंब्रॉयडरी स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर करती हुई दिखीं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट इयररिंग्स ब्रेसलेट और पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप से खास टच देती नजर आई। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की बात करें तो वह क्रीम कलर स्टाइलिश साड़ी को पेयर करती हुई दिखाई दे रही है जिसके साथ उन्होंने मांग टीका से लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह पर्ल एक्सेसरीज वाला स्टाइल वाकई काफी खास है।

Shraddha Kapoor और Shilpa Shetty की बॉन्डिंग

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से किस तरह मिल रही हैं। वे दोनों प्यार से एक दूसरे से गले मिलते हैं और उनके चेहरे की खुशी इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वे दोनों मिलकर कितने खुश हैं। एक तरफ उनकी बॉन्डिंग चर्चा में है तो दूसरी तरफ उनका जबरदस्त स्टाइलिश लुक जिसमें वे दोनों हुस्न की परी नजर आ रही हैं।

Shraddha Kapoor और Shilpa Shetty पर लोग लुटा रहे प्यार

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा बॉलीवुड की दो दिवा एक साथ तो एक ने लिखा उनकी फिटनेस वारकरी इंस्पायरिंग है तो दूसरे ने कहा 2 फिटनेस क्वीन एक साथ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026