---Advertisement---

Shweta Tiwari पर चढ़ा प्रियंका चोपड़ा के ‘बेबी डांस स्लोली स्लोली’ का खुमार, छोटे से पिंक टॉप में झूमती आई नजर

Shweta Tiwari: प्रियंका चोपड़ा के बाद श्वेता तिवारी का डांस स्लोली स्लोली पर रील देखने के बाद यूजर्स फैन हो गए हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं जहां पिंक ड्रेस में बवाल मचाती हुई श्वेता नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 29, 2026 3:47 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जब से प्रियंका चोपड़ा ने बेबी डांस स्लोली स्लोली गाने को गाया है तब से इसे लेकर भारतीय फैंस पर एक गजब ही खुमार है। इसके आपको रील सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे लेकिन इस सबके बीच पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी पर इसका क्रेज देखा गया है। जी हां, वहीं श्वेता जो 45 की उम्र में भी सोशल मीडिया पर धमाका करना बखूबी जानती है वह बेबी डांस स्लोली स्लोली पर झूमती हुई नजर आई। इस वीडियो ने कुछ ही देर में फैंस का दिल बाग-बाग कर दिया है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

जॉली मूड में बवाल मचाती दिखी श्वेता तिवारी

डांस स्लोली स्लोली पर श्वेता तिवारी ने वीडियो को पोस्ट किया और इसके साथ ही कैप्शन में लिखा जीरो सिविक सेंस भाई। यहां श्वेता अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं और इस दौरान वह पिक क्रॉप टॉप और डेनिम को पेयर करती हुई दिखती हैं। डांस स्लोली स्लोली पर श्वेता तिवारी के मूव्स और एक्सप्रेशन के साथ मस्ती को देखकर निश्चित तौर पर फैंस का दिल खुश हो गया है और वह चर्चा में आ गई है। इस दौरान उनके चेहरे का स्माइल यह बताने के लिए काफी है कि वह काफी जॉली मूड में है और उन्हें दुनिया की कोई परवाह नहीं है।

Shweta Tiwari के डांस को देख मतवाले हुए फैंस कर रहे तारीफ

पलक तिवारी की मां बेसुध होकर इस डांस को एंजॉय कर रही है और यही वजह है कि इस वीडियो को 24000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देखकर लोग डांस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा आप बेस्ट हो तो एक ने कहा बहुत जबरदस्त मजेदार। एक यूजर ने कहा आप टेलीविजन की दीवा है तो एक ने कहा बेबी आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हो एक यूजर ने लिखा शानदार।

श्वेता तिवारी के इस वीडियो को देखकर यूजर्स फैन हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026