---Advertisement---

ट्रेवलिंग की शौकीन Shweta Tiwari को आई करीना की ‘क्रू’ की याद! वीडियो देख लोग बोले- ’20 की लगती हो…’

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैवलिंग टाइम को एंजॉय कर रही है। एक बार फिर उनकी खूबसूरती को देखने के बाद लोग फिदा हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 6:00 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान बना चुकी श्वेता तिवारी को लेकर फैंस किस कदर दीवाने हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों और सीरियल में नजर ना आ रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस सबके बीच एक वीडियो को शेयर कर श्वेता तिवारी लाइमलाइट में आ गई है। ट्रैवलिंग श्वेता किस कदर पसंद करती है इसमें कोई दो राय नहीं है और ऐसे में एक बार फिर हुआ अपना प्यार ट्रैवलिंग के लिए दिखाती नजर आई वह भी खास अंदाज में। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में जो हो रहा है वायरल।

मस्ती करती नजर आई Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जब यात्रा मजेदार और आसान हो।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट के अंदर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल श्वेता तिवारी का यह वीडियो वैसे तो ब्रांड एंड्रोस के लिए है लेकिन फैंस इसे देखने के बाद काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में श्वेता ने करीना कपूर की क्रू फिल्म के गाने ‘चोली के पीछे’ को लगाया है।

ट्रैवलिंग टाइम को एंजॉय कर रही है श्वेता

इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ घूमने निकली है और इस दौरान वह ट्रैवलिंग टाइम को एंजॉय कर रही है। वह अपने अलग-अलग लुक से लोगों को रूबरू करवा रही है और एयरपोर्ट पर वह जिस कदर मस्ती कर रही है इसकी झलक देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे।

लोग लुटाने लगे खूब प्यार

इस वीडियो को देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इस पर 17000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने इसकी उम्र कम हो रही है तो दूसरे ने कहा सीरियसली आप 20 साल की लगती हो। एक ने कहा उनकी एज हर रोज कम होती जा रही है। एक यूजर ने कहा आखिर क्या है इस खूबसूरती का राज तो दूसरे ने कहा यह पलक की बहन लगती है मां नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026