---Advertisement---

Sid kiara Wedding: पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं कियारा, मैचिंग शेरवानी में हैंडसम दिखे सिद्धार्थ

Sid kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी आखिरकार संपन्न हुई। दोनों की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फैंस के चहेते सितारे अब पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी एक बंधन में बंधे। फैंस कपल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 10:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी आखिरकार संपन्न हुई। दोनों की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फैंस के चहेते सितारे अब पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी एक बंधन में बंधे। फैंस कपल की फर्स्ट वेडिंग तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच अब कपल ने फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। वेडिंग लुक में कियारा और सिद्धार्थ परफेक्ट नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत है जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं।

खूबसूरत फोटोज शेयर कर कियारा ने बताई फीलिंग्स

वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए कियारा ने लिखा,”अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। आपके आशीर्वाद और प्यार के साथ इस यात्रा किए शुरुआत करना चाहते हैं।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

कियारा को किस करते नजर आए सिद्धार्थ

खास दिन पर कियारा ने पिंक और गोल्डन मिक्स कलर का लहंगा पहना था। वहीं सिद्धार्थ ऑफ व्हाइट मैचिंग गोल्डन शेरवानी में हैंडसम नजर आ रहे हैं। कियारा ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक में लव बर्ड्स एक दूसरे को हाथ जोड़े हुए मुस्कुराकर देख रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों खुश नजर आ रहे हैं और अंतिम फोटो में सिद्धार्थ कियारा को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में दोनों की केमेस्ट्री और खूबसूरती देख फैंस कायल हो गए हैं।

फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं फैंस

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें चर्चा में हैं और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कियारा के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इस रॉयल वेडिंग में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला, अरमान जैन, अनीषा मल्होत्रा, अंकित तिवारी और ईशा अंबानी सहित कई बड़े नाम शामिल हुए थे। दोनों की शादी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026