---Advertisement---

Sidharth Malhotra Birthday: कियारा से पहले इन हसीनाओं के साथ आशिकी कर चुके हैं सिद्धार्थ, आलिया संग लेने वाले थे सात फेरे

Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर्स की बात करें तो फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा पॉपुलर नाम है। सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर फिलहाल कियारा आडवाणी संग शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस इस कपल को साथ में काफी पसंद करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर्स की बात करें तो फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा पॉपुलर नाम है। सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर फिलहाल कियारा आडवाणी संग शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस इस कपल को साथ में काफी पसंद करते हैं और दोनों की जोड़ी सुर्खियों में होती है। कियारा संग शादी करने वाले सिद्धार्थ का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है। किसी समय में सिद्धार्थ और आलिया भट्ट की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही है। आइए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं सिद्धार्थ का किन एक्ट्रेस के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं।

कभी आलिया संग शादी करने वाले थे सिद्धार्थ

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेटिंग शुरू की थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वे शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन दो साल तक डेटिंग करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों फिलहाल अच्छे दोस्त हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

जैकलीन संग भी बढ़ी थी एक्टर की नजदीकियां

जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ ​​को फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में साथ देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि वे फिल्म करने के दौरान बहुत करीब थे और सेक्रेटली डेट कर रहे थे।खैर, सच्चाई तो वही जानें।

Also Read: थाने से लौटते ही फूटा Urfi Javed का गुस्सा, किए ऐसे Tweet कि विरोधियों के बंद हुए मुंह

कैटरीना संग भी उड़ी थी डेटिंग की अफवाहें

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘बार बार देखो’ ​​फिल्म में साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स का कहना है कि वे डेटिंग कर रहे थे लेकिन सिद्धार्थ और कैटरीना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कैटरीना फिलहाल विक्की कौशल की पत्नी है।

तारा सुतारिया संग भी जुड़ा था नाम

तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक साथ फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आए और अफवाहें उड़ने लगी कि ये डेट कर रहे हैं। हालांकि, तारा और सिद्धार्थ दोनों ही कह चुके हैं कि उनके बीच कुछ भी नहीं चल रहा है।

निकोले मेयर संग रिलेशन की भी उड़ी थी अफवाहें

निकोले मेयर दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल हैं। मॉडल और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का नाम भी एक समय में चर्चा में रहा। दरअसल एक्टर ने कहा था कि वह साउथ अफ्रीका की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं।

Also Read: Makar Sankranti 2023 पर गुजरात की देशभर में पसंद की जानेवाली रेसिपी उंधियू को ऐसे मिनटों में बनाएं, रिश्तेदार भी हो जाएंगे फैन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026