---Advertisement---

क्या करण जौहर के साथ मिलकर कियारा ने Sidharth Malhotra पर किया काला जादू और रचाई शादी? अमेरिकी फैन के दावों को सुन उड़ जाएंगे होश

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर एक फैन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। 50 लाख रुपए ठगी की बात बताते हुए इस फैन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 2:10 अपराह्न

Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra: फैन का एक स्टार्स के लिए प्यार काफी अलग होता है जो अपने सितारे के लिए कुछ भी कर जाने की चाहत रखते हैं। आपने अब तक ऐसी खबरें सुनी होगी की सितारे के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में फैन ने हर हदें पार कर दी तो कोई उनसे मुलाकात करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन इस बीच एक खबर वायरल हुई जिसे सुनने के बाद आपको झटका लग सकता है। जी हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर उनसे 50 लख रुपए की मोटी रकम ठगी गई और इस फैन ने दावा किया है की दो लड़कियों ने एक फैन पेज के जरिए उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Sidharth Malhotra फैन ने लगाए गंभीर आरोप

दरअसल यह फैन अपने आप को मीनू वासुदेवन बता रही है जो अमेरिका में रहती हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके फैंस को लेकर कई पोस्ट करती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि अलीजा और हुस्ना परवीन नाम की दो लड़कियां अक्टूबर 2023 से लेकर दिसंबर 2023 तक में 50 लाख रुपए मुझसे लिए हैंm इतना ही नहीं 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 के बीच में 10000 उसने मेरे फ्रेंड से भी लिए हैं।

इन लोगों ने की कियारा आडवाणी की मदद

मीनू का कहना है कि अलीशा ने मुझे फेक कहानी सुनाई। उसने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी खतरे में है वह भी कियारा आडवाणी की वजह उसने यह बताया कि उसने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरदस्ती शादी की है वह भी उसे धमकी देकर। उसने फिजिकली और फाइनैंसली सिद्धार्थ मल्होत्रा का यूज किया है और यह सब करने में करण जौहर, शशांक खेतान, अपूर्व मेहता और मनीष मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी का साथ दिया है। इन सब ने मिलकर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर काला जादू किया है।

फेक पीआर से भी करवाई मुलाकात

कियारा आडवाणी और धर्मा क्रू सिद्धार्थ मल्होत्रा के अकाउंट पर कब्जा कर रखे हैं यह कहकर कि वह उनकी फैमिली को नुकसान पहुंचा देंगे। अलीजा मुझसे सिद्धार्थ को बचाने के लिए मदद की मांग की और उसने मुझे सिद्धार्थ के फेक पीआर टीम दीपक दुबे से भी मिलवाया। इसके अलावा उसने कियारा की एक टीम मेंबर राधिका से भी मेरी मुलाकात करवाई। वह मुझे सिद्धार्थ और कियारा के हर एक अपडेट को देते थे मैं उन लोगों को वीकली चार्ज करती थी। इनफॉरमेशन लेने के लिए मैंने सिद्धार्थ के लिए तीन हैंपर भी भेजे। इस सब के बाद मेरे से 50 लाख रुपए की ठगी हुई है। मीनू ने सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

क्या कियारा और सिद्धार्थ करेंगे रिएक्ट

इस खबर को सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। मीनू ने इसे लेकर इंसाफ की मांग की है और कहा है कि मुझसे गलत तरीके से पैसे की ठगी हुई है और उन्हें अपने पैसे वापस चाहिए। फिलहाल लोगों की नजर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा पर है कि आखिर वह इस खबर पर क्या रिएक्ट करते हैं और क्या होता है आगे इस ठगी के मामले में।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026