---Advertisement---

‘शेरशाह’ के रियल हीरो को याद करते दिखे Sidharth Malhotra तो फैंस करने लगे तारीफ, आखिर क्यों ट्रेंड में आए एक्टर

Sidharth Malhotra: विक्रम बत्रा की 25वीं पुण्यतिथि पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट किया जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 6:24 अपराह्न

Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए उनकी फिल्म शेरशाह माइलस्टोन साबित हुई। इस फिल्म से जहां एक तरफ उनकी जिंदगी में प्यार बनकर आई कियारा आडवाणी तो दूसरी तरफ उनके करियर के लिए यह फिल्म काफी जबरदस्त साबित हुई। उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। वहीं एक्टर विक्रम बत्रा को याद करते हुए नजर आए उनकी 25 में पुण्यतिथि पर और इस दौरान उन्होंने एक खास पोस्ट को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह पोस्ट काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा।

दिल जीत गए सिद्धार्थ

Sidharth Malhotra
Sidharth Malhotra

उन्होंने विक्रम बत्रा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “परमवीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा निडरता और बलिदान को इतिहास बने 25 साल हो गए हैं आपकी विरासत आज भी बहादुर और सम्मान का आदर्श बनकर सामने है। हम आज और हमेशा ये दिल मांगे मोर के लिए आपको याद करते रहेंगे और आपका सम्मान करते हैं। जय हिंद कैप्टन विक्रम बत्रा 25 साल कारगिल विजय का।”

इस फिल्म ने सिद्धार्थ को बनाया स्टार

सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग तरह वायरल हो गई और लोग एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फिल्म में विक्रम की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें आसमान पर पहुंचा दिया और वह इंडस्ट्री में छा गए। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर सिद्धार्थ और कियारा का प्यार परवान चढ़ा और वे शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो गए। सिद्धार्थ और कियारा दोनों के लिए यह फिल्म खास है हालांकि एक्ट्रेस का अब तक कोई पोस्ट नहीं आया है।

खास थी शेरशाह

2021 में रिलीज होने वाली विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि यह फिल्म पहले आलिया भट्ट को ऑफर किया गया था लेकिन बाद में कियारा आडवाणी के हाथ यह फिल्म लगी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ योद्धा फिल्म में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026