---Advertisement---

विदेशी फैन ने Sidharth Shukla के लिए दिखाई दीवानगी, दिवंगत एक्टर को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और उन्होंने खास अंदाज में बताया कि एक्टर उनके लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 5:55 अपराह्न

Sidharth Shukla
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। 2 सितंबर 2021 का वह मनहूस दिन उनके फैंस कभी भी नहीं भूलेंगे जब यह खबर सामने आई कि हार्ट अटैक की वजह से एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर को सुनने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हुआ लेकिन शायद किस्मत को यही मंजूर था और यह चमकता हुआ सितारा हमारी दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन मौत को 3 साल होने के बाद भी लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में अब कैलिफोर्निया की एक फैन कुछ ऐसा कर गई जो सुर्खियों में है।

कैलिफोर्निया की फैन कर गई कुछ ऐसा

लोग अपने पसंदीदा सितारे के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। उनके साथ सेल्फी लेना हो या उनकी एक झलक देखने के लिए। एक फैन उस स्टार के लिए कुछ भी कर जाते हैं लेकिन यहां तो कैलिफोर्निया की फैन कुछ ऐसा कर गई जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी नहीं होगा। यही वजह है कि फिलहाल यह चर्चा में है। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही है। इस फैन ने इस बात को साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक फैन नहीं बल्कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से किस कदर प्यार करती है।

गाड़ी पर Sidharth Shukla के लिए नंबर प्लेट

कैलिफोर्निया की रहने वाली ऋतु ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए खास अंदाज में अपनी दीवानगी जाहिर करती हुई नजर आई। ऐसे में उन्होंने अपनी गाड़ी के लिए एक्टर के नाम का नंबर प्लेट खरीदा जो सिद्धार्थ शुक्ला के नंबर प्लेट से काफी हद तक एक है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है और लोग इस फन की तारीफ करते नहीं थक रहे। लग्जरी गाड़ी में उसने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी लिखवाया और इसके साथ ही उनकी जन्म तारीख भी वह भी खास अंदाज में।

फैंस कर रहे तारीफ

इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह कैलिफ़ोर्निया की फैन चर्चा में है। एक ने कहा यह सिद्धार्थ शुक्ला के लिए प्यार दिखाता है तो दूसरे ने कहा सिद्धार्थ शुक्ला की तरह कोई नहीं हो सकता। एक ने कहा सिद्धार्थ हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026