---Advertisement---

Singham Again: सफल विरासत को बरकरार रखने के लिए रोहित शेट्टी नहीं लेंगे रिस्क! रिलीज डेट को लॉक कर लोगों को किया हैरान

Singham Again: अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के साथ और भी कई स्टार्स रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में खबर है कि फिल्म की रिलीज तारीख बदल दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 2:09 अपराह्न

Singham Again
Follow Us
---Advertisement---

Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार क्रेज बरकरार है। इस फिल्म में वह एक से बढ़कर एक सितारे को शामिल करते हुए नजर आए। ऐसे में पहले कहा जा रहा था की फिल्म इंडिपेंडेंस डे के मौके पर सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए आएगी। इस सबके बीच एक पोस्ट के जरिए रोहित शेट्टी ने रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। ऐसे में फैंस को इस बार दिवाली पर तोहफा मिलने वाला है। जी हां, इंडिपेंडेंस डे के मौके पर नहीं हो रही है रोहित शेट्टी की फिल्म रिलीज और अब ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है।

कब रिलीज हो रही फिल्म

पहले यह खबर आ रही थी कि अजय देवगन की सिंघम अगेन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी लेकिन अब रोहित शेट्टी ने लोगों को सरप्राइज देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा शेर आतंक मचाता है जख्मी शेर तबाही। एक बार फिर आप लोगों से सिनेमाघर में इस दिवाली। इसके साथ ही उन्होंने यह बता दिया कि सिंघम अगेन इस दिवाली पर देखने को मिलने वाला है।

इन सितारों से सजेगी दिवाली

बता दे कि सिंघम अगेन फिल्म पिछले लंबे समय से कॉप यूनिवर्स की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। ऐसे में एक बार फिर धमाका होना तय है फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। ऐसे में इन बड़े बजट के सितारों के साथ एक बार फिर सिंघम अगेन को देखने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड हैं।

क्या मेकर्स रिस्क नहीं लेना चाहते

वहीं रिलीज डेट को जब टाल दिया गया हालांकि तारीख की अधिकारिक घोषणा अब हो गई है। तब लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या पुष्पा 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों से घबराकर मेकर्स ने रिलीज तारीख को बदलने का फैसला लिया है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि रोहित शेट्टी इस बार अपनी फ्रेंचाइजी फिल्म से क्या कमाल दिखाते हैं क्योंकि सिंघम के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026