---Advertisement---

Singham Again Trailer: गूगल पर देख ले तेरा बाप चीज क्या है! अजय और दीपिका सहित छाए सभी स्टार्स, भारी पड़े शैतान बने अर्जुन

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया और कहने में दो राय नहीं है कि यह वाकई जबरदस्त है और आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। इसमें सभी स्टार कास्ट का जलवा देखने लायक है और अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण भी छा गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 7, 2024 4:45 अपराह्न

Singham Again Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Singham Again Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मल्टी स्टारर और कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ (Singham Again) का पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग दीवाने हो गए हैं। निश्चित तौर पर दमदार ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है। 4 मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दिवाली का इंतजार करने लगेंगे क्योंकि इसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ धमाका करने के लिए आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस ट्रेलर में खास।

Singham Again Trailer में Ajay Devgn का डायलॉग

Singham Again Trailer की शुरुआत होती है अजय देवगन से और फिर दिखाई देती है करीना कपूर जो उनकी पत्नी के किरदार में नजर आती है और उनका बेटा। इसमें अजय देवगन का डायलॉग है, “गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है।” जिसे नफरत करता है और जिसे प्यार करता है उसके लिए कहीं भी जा सकता है। एक बार वह कहते हैं,”भारत की यह प्रथा रही है सीता मां का हरण हुआ तो लंका जली है। इतिहास खुद को दोहराने वाला है एक वचन के लिए वह लंका जलाने वाला है।” एक जगह अजय कहते हैं अगर अवनी के लिए मैं नहीं आया तो मैं असली मराठा नहीं।

Singham Again Trailer में Deepika Padukone की दमदार एक्टिंग

वहीं दीपिका पादुकोण की एंट्री भी जबरदस्त है। गुंडों के साथ लड़ाई में वह कहती है तेरी इस दुनिया में आने की वजह एक औरत थी। ज्यादा हीरोगिरी दिखाई तो तेरी इस दुनिया से जाने की वजह भी औरत ही होगी। मैं लेडी सिंघम हूं ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अर्जुन कपूर के कब्जे में करीना कपूर होती है और अब ऐसे में अजय देवगन अपनी पत्नी को कैसे बचाएंगे यह देखना दिलचस्प है। ट्रेलर में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी छा गए।

कब रिलीज हो रही है Singham Again

अर्जुन कपूर शैतान बनकर पूरे Singham Again Trailer में छाए हुए हैं और इस दौरान वह बाकी स्टार्स पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि 4 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर आपकी नजरे नहीं हटेगी। इस दौरान अर्जुन कपूर खुद को रावण कहते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ इस ट्रेलर की बात करें तो कुछ ही देर में इसे करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की ‘भूल भुलैया 3’ से होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026