---Advertisement---

Rohit Shetty की Singham Again में Ajay Devgn या Anees Bazmee की Bhool Bhulaiyaa 3 में Kartik Aaryan, किसे मिल रहा फैंस से सपोर्ट?

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' या कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' आखिर कौन है कमाई में आगे और किसने जीता है दर्शकों का ज्यादा दिल। आइए देखते हैं यूजर्स की प्रतिक्रिया और फिल्म की कमाई जिससे सब कुछ हो जाएगा साफ़।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 11:12 पूर्वाह्न

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: इस बात में कोई शक नहीं है कि कार्तिक आर्यन और अजय देवगन (Ajay Devgn) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के लिस्ट में शुमार है। जहां एक तरफ अजय पिछले लंबे दशक से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह अपने हैंडसम हंक अंदाज से फैंस को क्रेजी बनाना बखूबी जानते हैं। ऐसे में जब कार्तिक और अजय की फिल्म एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई वह भी सीक्वल तो लोगों की बेचैनी बढ़ गई लेकिन फैंस से किसे मिल रहा है ज्यादा प्यार। हम बात कर रहे हैं अनीस बज्मी की  ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) और रोहित शेट्टी की  ‘सिंघम अगेन‘ (Singham Again) की जो फिलहाल लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 में 5वें दिन किसकी कमाई रही ज्यादा

‘सिंघम अगेन’ और भूल भुलैया 3 की बात करें तो दोनों ही फिल्मों की तकरार सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। वहीं 5वें दिन यानी मंगलवार को किसकी रही ज्यादा कमाई और किसके लिए फैंस क्रेज़ी हो रहे हैं। 5वें दिन की कमाई की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 13 करोड रुपए का कलेक्शन किया है तो वही सिंघम अगेन की बात करें तो इसने भी 13 करोड़ से लेकर 14 करोड़ तक की कमाई की है।

Singham Again का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जहां कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की सिंघम अगेन की 350 से ज्यादा के बजट में बनाई गई और इसमें बॉलीवुड से तारों का जमावड़ा देखने को मिला है। पहले दिन फिल्म की कमाई 43 करोड रुपए रही तो दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड रुपए की कमाई की तो चौथे दिन 18 करोड रुपए का बिजनेस किया। वहीं अब तक की कुल कमाई की बात करें तो 153.25 करोड रुपए की कमाई करने के साथ ग्लोबल 213 करोड रुपए की कमाई हुई है।

Bhool Bhulaiyaa 3 की अब तक की कमाई

दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ की बात करें तो पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड रुपए की कमाई की थी तो दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड रुपए का बिजनेस किया तो चौथे दिन 18 करोड रुपए की कमाई के साथ पांचवें दिन 13 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 137 करोड रुपए की कमाई की है।

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया

Singham Again का जलवा

https://twitter.com/Vinesh123_/status/1854023330765926673

Bhool Bhulaiyaa 3 को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया

जहां तक फैंस की बात करें तो सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने पसंदीदा सितारे और फिल्म को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। जहां कुछ लोगों को ‘भूल भुलैया 3’ का हॉरर कॉमेडी काफी पसंद आ रहा है तो कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें कॉपी यूनिवर्स का ड्रामा यानी रोहित शेट्टी की फिल्म अजय देवगन पसंद आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026