---Advertisement---

Smriti Mandhana शादी टूटने के बाद भी नहीं बिखरी! पलाश मुच्छल ने प्रपोजल वीडियो को हटाया और रिश्ते का नामोंनिशान किया खत्म

Smriti Mandhana: पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम से स्मृति मंधाना के साथ प्रपोजल वीडियो को डिलीट किया तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेटर के भाई ने उनकी एक खास अलग दिखाई जिससे यह साफ है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2025 6:27 अपराह्न

Smriti Mandhana
Follow Us
---Advertisement---

Smriti Mandhana: इधर लोग 23 नवंबर का इंतजार ही करते रहे और दूसरी तरफ स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी में न जाने कितने ड्रामे लोगों को देखने को मिले। एक तरफ सोशल मीडिया पर लगातार बातें बनाई जा रही है तो दूसरी तरफ पलाश और स्मृति मंधाना ने पोस्ट के जरिए इस बात को साफ कर दिया है कि अब यह शादी नहीं होने वाली है। जब 23 नवंबर को जब यह खबर आई थी कि उनकी शादी रुकने के लिए पोस्टपोन कर दी गई है तभी से लोग बातें बनाने में पीछे नहीं रहे। अब स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने एक खास दिखाई जब पलाश ने प्रपोजल वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट किया।

स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद बढ़ रही आगे

दरअसल श्रवण मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपनी बहन स्मृति मंधाना की शेयर की है जहां वह हाथ में बात लेकर अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त चल रही है। ट्रेनिंग के लिए वह शिद्दत से जुड़े हुए हैं। स्मृति मंधाना की फोटो को शेयर करते हुए उनके भाई श्रवण ने कई हार्ट इमोजी शेयर करते हुए देखे। ऐसे में इतना तो तय है कि अब यह शादी नहीं हो रही है और स्मृति अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है।

पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना संग तोड़ा रिश्ता

दरअसल पलाश मुच्छल ने भी अपने इंस्टाग्राम से स्मृति मंधाना को शादी से पहले किए गए प्रपोजल वीडियो को डिलीट कर दिया। इस रिश्ते का नामों निशान खत्म कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर स्मृति और पलाश ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया।

शादी टूटने की कर दी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने पुष्टि

वहीं बीते दिन स्मृति मंधाना ने शादी कैंसिल होने के बारे में बताया और कहा था कि “मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है।” दोनों परिवारों के लिए प्राइवेसी की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया को रिप्रेजेंट करना उनकी अभी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। इसके साथ ही पलाश मुच्छल ने भी कहा कि उन्होंने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है और अपनी जिंदगी के मुश्किल दौड़ में से एक बताया। लोगों से अफवाहों के खिलाफ बात न करने की अपील की और इसके साथ ही झूठ फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी होने वाली थी लेकिन अचानक एक के बाद एक खबरें आने लगी इसके बाद से अफवाहों का दौर लगातार जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026