---Advertisement---

Son Of Sardaar Trailer: धड़क 2 क्लेश के बीच चौतरफा फंसे Ajay Devgn को क्या मिलेगी आजादी, Mrunal Thakur संग करीब 2 मिनट में ही किया ब्लास्ट

Son Of Sardaar Trailer: सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देख वाकई आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है और इसमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर के साथ फुल ऑन धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2025 12:37 अपराह्न

Son Of Sardaar Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Son Of Sardaar Trailer: Dhadak 2 संग तकरार के बीच Ajay Devgn और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सिनेमाघर में एक बार फिर से गुदगुदाने आने वाले हैं। इस सबके बीच लोगों को जबरदस्त तोहफा मिला क्योंकि रिलीज तारीख टलने के बीच उन्होंने फैंस के साथ दूजा Son Of Sardaar Trailer भी शेयर करते हुए दिखे जो आपके एंटरटेनमेंट को अलग लेवल पर ले जाने के लिए काफी है। अजय देवगन जिस तरह से एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं वह फैंस को दीवाना बना रहा है।

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर में Ajay Devgn आए फंसे हुए नजर

Credit- Devgn Films

1 मिनट 57 सेकंड के Son Of Sardaar Trailer की बात करें तो इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। जहां ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन से होती है और बैकग्राउंड से आवाज आती है यह है आपका जस्सी जिसकी किस्मत में लिखी थी एक ही कहानी फंसने की और जो हर बार फंसे वह है सरदार जस्सी। पहले झूठे प्यार में जो फंस गया दूजा तीन औरतें नहीं चार औरतों के चक्कर में जो फंस गया। तीजा माफिया फैमिली में जो फंस गय चौथा बेबे दे वादे बीच फंस गया।

अजय देवगन के Son Of Sardaar Trailer को देख क्या बोल रहे फैंस

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा लेटेस्ट अपडेट है जस्सी ऑफीशियली हर तरफ से फंस चुका है। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें Ajay Devgn, Mrunal Thakur रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा जैसे स्टार दिखाई देने वाले हैं। इस Son Of Sardaar Trailer को देखने के बाद लोग इसे सुपर डुपर हिट और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस टाइप के ट्रेलर का ही तो इंतजार था।

गौरतलब है कि 1 अगस्त को ही तृप्ति डिमरी और सिध्दांत चतुर्वेदी की Dhadak 2 भी रिलीज होने वाली है और ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 के साथ क्लेश देखना दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026