---Advertisement---

ड्राई स्किन से हैं परेशान! Sonakshi Sinha की तरह नारियल तेल से पाएं चमक, जानें हफ्ते में कितने दिन आजमाएं ये नुस्खा

Sonakshi Sinha: ड्राई स्किन की वजह से अगर आपके भी चेहरे का रंग उड़ जाता है तो आप एक्ट्रेस द्वारा आजमाए गए नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन और फिटनेस को लेकर चर्चा में होती है। लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं और यह जानने के लिए बेताब होते हैं कि आखिर वह अपनी स्किन का खास ख्याल रखने के लिए क्या करती हैं। वहीं इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शुमार है जो अपनी त्वचा की देखभाल करने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि सोनाक्षी तेल लगाती हैं। आइए 2 जून यानी एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर स्किन केयर रूटीन और कैसे आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

ड्राई स्किन को लेकर क्या बोली सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा इस वीडियो में यह कहती हुई नजर आती है कि उनकी स्किन ड्राई है और इसके लिए वह फैसियल ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। वहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि आप फैसियल ऑयल की जगह नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो शुद्ध हो। इससे आपको ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है। सर्दी हो या गर्मी अगर आप भी रूखी त्वचा से परेशान है तो आप आजमा सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा हफ्ते में कितने बार आजमाती है यह नुस्खा

फेशियल ऑयल या फिर नारियल तेल से मसाज करने को लेकर बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा यह भी कहती है कि वह इसे हफ्ते में तीन दिन लगाती हैं ऐसे में आप भी कम से कम तीन बार इसे लगाने की कोशिश करें।

कैसे करें Sonakshi Sinha की तरह चेहरे को मसाज

आप नारियल तेल लिया फिर कोई भी फैसियल ऑयल अपने हथेली पर कुछ बूंद ले और इसे हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर ऊपर की तरफ स्ट्रोक देते हुए मसाज करें। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि आखिर कैसे आप तेल से अपने चेहरे का मसाज कर सकते हैं।

ऑयली स्किन वाले क्यों रहे सावधान

एक्ट्रेस ने यह बताया कि ऑयली स्क्रीन के लिए यह शायद कारगर न हो इसलिए वह अपने चेहरे के हिसाब से सही क्रीम को चुने चूंकि नारियल तेल गाढ़ा होता है और रोमछिद्र बंद कर सकता है इसलिए यह उपाय सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा की तरह ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026