---Advertisement---

Sonakshi Sinha ने मुंबई की इस सोसायटी में ख़रीदा दूसरा लग्ज़री अपार्टमेंट, क़ीमत जान छूट जाएंगे पसीने 

Sonakshi Sinha ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा की एक लग्ज़री सोसायटी में एक बड़ा और आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस अपार्टमेंट की क़ीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 4:46 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आख़िरी बार क्राइम सीरीज़ ‘दहाड़’ में देखा गया था। अमेज़न प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज़ में अभिनेत्री ने एक पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। सोनाक्षी के साथ इस सीरीज़ में अभिनेता विजय वर्मा भी नज़र आए थे जिन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। वहीं अब ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी ने मुंबई में एक बड़ा लग्ज़री अपार्टमेंट ख़रीदा है जिसकी क़ीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

करोड़ों के लग्ज़री अपार्टमेंट की मालकिन बनीं Sonakshi Sinha 

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें यह बताया गया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री Sonakshi Sinha ने मुंबई की एक लग्ज़री सोसायटी में एक बड़ा और आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदा है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित है और इसकी क़ीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सोनाक्षी का यह अपार्टमेंट बांद्रा के केसी रोड पर बने स्टैंडअलोन टावर 81 ऑरेट के 26वें फ़्लोर पर है। वहीं इस अपार्टमेंट का एरिया 2430 स्क्वायर फुट का बताया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सोनाक्षी ने अपना यह आलीशान अपार्टमेंट डेवलपर्स पिरामिड और अल्ट्रा लाइफस्पेस से ख़रीदा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री ने इससे पहले साल 2020 में भी इसी सोसायटी में एक फ़्लैट ख़रीदा जिसकी क़ीमत 14 करोड़ बताई गई थी। 

Sonakshi Sinha के आने वाले प्रोजेक्ट्स

Sonakshi Sinha के काम की बात करें तो अभिनेत्री अब जल्द ही फ़िल्म ‘काकुड़ा’ में नज़र आएंगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें सोनाक्षी के साथ अभिनेता रितेश देशमुख भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह फ़िल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ स्टारर फ़िल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नज़र आएंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026