---Advertisement---

Dahaad रिलीज होते ही Sonakshi Sinha ने खरीदा नया आशियाना, मल्टीफ्लोर सी-फेसिंग फ्लैट है बेहद शानदार और आलीशान

Sonakshi Sinha: हाल ही में ‘दहाड़’ वेब सीरीज में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है तभी तो वह एक नए आशियाने की मालिक बन गई हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए घर में शिफ्ट हुई है और शिफ्टिंग की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: हाल ही में ‘दहाड़’ वेब सीरीज में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है तभी तो वह एक नए आशियाने की मालिक बन गई हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए घर में शिफ्ट हुई है और शिफ्टिंग की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से लाखों और करोड़ों में कमाई कर रही हैं और यही वजह है कि आज वह 35 की उम्र में 3 आलीशान घर की मालकिन हैं। वह अपने सपनो के घर को खुद सजा रही हैं और इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तरक्की की तारीफ कर रहे हैं।

आलीशान घर की झलक

इन तस्वीरों को देख यह साफ है कि उनका यह घर मल्टीफ्लोर सी-फेसिंग फ्लैट है जो काफी आलीशान है। घर की खिड़की से बाहर का नजारा वाकई खास है। सोनाक्षी ने जिन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को झलक दिखाई है। यहां आप देख सकते हैं कि घर के फर्नीचर और सोफे अभी प्लास्टिक से निकले नहीं हैं और एक्ट्रेस अभी परेशान दिख रही हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि घर को कैसे शिफ्ट करें और वह सिर पर हाथ रखकर पोज देती नजर आई हैं।

ये भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: इस एक्ट्रेस पर लगा था सामंथा का घर तोड़ने का इल्जाम, नागा चैतन्य से पहले इस शख्स को कर रही थी डेट

सोनाक्षी ने कहीं ये बात

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर 3 तस्वीरें शेयर कर लिखा, “बड़े होना आसान नहीं है। सिर पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और मेजों, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ घूम रहा है…!!! घर बनाना आसान नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा की हो रही है तारीफ

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस से लेकर उनके दोस्त तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनकी तरक्की के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस इससे पहले भी 2 आलीशान घर की मालकिन थी। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू की थी और उसके बाद लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव है। हाल ही में उनकी एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘दहाड़’ रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vicky Kaushal

मई 5, 2026

Virat Kohli

मई 5, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4

मई 5, 2026

Thalapathy Vijay

मई 5, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18

मई 5, 2026

Isha Ambani Met Gala 2026

मई 5, 2026