---Advertisement---

Sonakshi Sinha को दोस्त से मिला शादी का खास तोहफा, गिफ्ट देख भावुक हुईं एक्ट्रेस ने लिखा ’बेस्ट…’

Sonakshi Sinha को एक दोस्त ने बेहद स्पेशल वेडिंग गिफ्ट भेजा है, जिसे देख वह अपने आंसू नहीं रोक पाई और अपनी खुशी जाहिर करती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 11, 2024 3:15 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भले ही 23 जून 2024 को शादी के बंधन बंध गए हैं लेकिन, आज भी इंटरनेट की दुनियां में दोनों के शादी की चर्चाएं की जा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए खुलासा किया और बताया कि, उनके खास दोस्त ने उन्हें ऐसा तोहफा भेजा है जिसे देख उनकी आंखें भर आईं। अगर आप भी उस तोहफे के बारे में जानेंगे तो, शायद आपकी आंखें भी नम हो जाए। चलिए जानते हैं वह तोहफा आखिर क्या है और उसमें ऐसा क्या खास है।

Sonakshi Sinha को दोस्त से मिला शादी का खास तोहफा

हाल में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। अपनी इस पोस्ट में सोनाक्षी ने एक तस्वीर शेयर की जिसपर लिखा हुआ था “प्यारे जोह और सोना, तुम्हारी शादी की खुशी में हमने कुछ दिव्यांग बच्चों के पढ़ाई की फीस डोनेट की है। बाकी चीजें हम तुम्हें बोलकर बताएंगे, लव यू।” सोनाक्षी की इस पोस्ट से यह सफा हो रहा है कि, उनके दोस्तों ने उन्हें शादी के लिए कोई महंगा गिफ्ट नहीं दिया बल्कि, उन्हीं पैसे से दिव्यांग बच्चों की मदद की है और जससे वह भी पढ़ सकें। यह तोहफा काफी ज्यादा खूबसूरत और करोड़ों के गिफ्ट्स से भी महंगा है।

गिफ्ट देख भावुक हुईं एक्ट्रेस

इस खूबसूरत शादी के तोहफे को पा कर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी ज्यादा खुश हो गई और इसलिए उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा “हर किसी को ऐसे दोस्त मिलने चाहिए..रोने की एमोजी।” यही नहीं एक्ट्रेस ने इस तोहफे को बेस्ट बताया और लिखा “बेस्ट वेडिंग गिफ्ट एवर।” सोनाक्षी के इस कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह इस तोहफे को पा कर इतनी ज्यादा खुश हुईं कि, खुदको रोक नहीं पाई और भावुक हो गई।

सोनाक्षी का वर्क फ्रंट

हाल में सोनाक्षी सिन्हा को बेहतरीन वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। और यहीं अब बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस को अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी 2 और ककुड़ा फिल्म में देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026