---Advertisement---

इंतजार खत्म! वेडिंग फोटो में व्हाइट साड़ी और गजरे में अप्सरा दिखीं Sonakshi Sinha, लेडी लव को ट्विन करते दिखे Zaheer Iqbal

हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी के बंधन में बंधे कपल, झलकियां देख होश गंवा बैठे फैंस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 8:18 अपराह्न | Updated: जून 24, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: लो जी इंतजार की घड़ियां हुई खत्म क्योंकि शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की झलक आ गई है। फर्स्ट फोटो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। कहने में दो राय नहीं है कि सोनाक्षी बला की खूबसूरत नजर आ रही है तो उनके पति जाहिर भी किसी हैंडसम हंक से कम नहीं दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई और लोग उन पर जमकर प्यार लुटाने को मजबूर हो गए। वेडिंग लुक को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्हें यह तोहफा मिला है।

एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

जहां तक सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग लुक की बात करें तो वह सिंपल लुक में नजर आई। उन्होंने लहंगा से हटकर आइवरी व्हाइट कलर की साड़ी को चुना और उन्होंने मैचिंग चोकर हार इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। बन हेयरस्टाइल को गजरे से कंप्लीट टच देती हुई दिखीं। एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आई। वहीं सोनाक्षी को ट्विन करते हुए जहीर ने व्हाइट कुर्ते को स्टाइल किया।

सोनाक्षी ने खुलेआम किया प्यार का इजहार

तस्वीरों की बात करें तो एक तस्वीर में सोनाक्षी के हाथों को जहीर चूमते हुए नजर आए तो दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और फोटो में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “आज ही के दिन 7 साल पहले 2017 में हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है। इस पल तक ले गया। जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से हम अब पति-पत्नी हैं। यहां प्यार उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं अब से लेकर हमेशा के लिए सोनाक्षी जहीर।

लाइमलाइट में रही शादी

यह खबर आई कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं है और उनकी रजामंदी नहीं है लेकिन शादी के दौरान उनके चेहरे की खुशी देखने लायक रही। उनकी हर झलक देख फैंस फिदा हो गए। पहले ही सामने आ गई थी कि हिंदू और इस्लाम धर्म के मुताबिक नहीं बल्कि दोनों कानूनी तौर पर शादी करने वाले हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी अलग इसलिए होने वाली थी क्योंकि इसके बाद एक्ट्रेस धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी।

कपल लव अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से बज बरकरार था और ऐसे में 23 जून को दोनों एक दूजे को के हमेशा के लिए हो गए हैं। दोनों की लव स्टोरी से लेकर डेटिंग तक की खबरें काफी लाइमलाइट में रही थी और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। लेकिन कपल ने इस बात को साबित कर दिया कि उनके प्यार के बीच कोई नहीं आ सकता और वे शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय करने के लिए तैयार है। हमारी तरफ से कपल ढेर को सारी बधाइयां।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026