---Advertisement---

शादी के बाद डेट नाईट पर एक्सट्रा ग्लो के लिए Sonakshi Sinha के मेकअप टिप्स को कर सकती हैं फॉलो, जरूर देखें वीडियो

Sonakshi Sinha: शादी के बाद डेट नाइट पर अपने पति को करना है एक बार फिर से इंप्रेस तो सोनाक्षी सिन्हा के इन मेकअप टिप्स से आप ले सकती हैं इंस्पिरेशन। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 5:20 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनी है। ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि फैशन सेंस के मामले में भी सोनाक्षी का वाकई कोई जवाब नहीं है और इस सबके बीच वह अपने फैंस को स्टाइलिंग टिप्स देती हुई नजर आई। इस दौरान वह बताती है कि शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत नहीं है।इसके लिए आप फटाफट तैयार हो सकती हैं वह भी सोनाक्षी स्टाइल में इसके लिए उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया है और अपने फैंस को टिप्स देती नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही है सोनाक्षी।

बेसिक स्किन केयर को फॉलो करती हैं Sonakshi Sinha

वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि डेट करना कभी बंद नहीं करना चाहिए।शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए 30 मिनट से कम समय में तैयार हो जाइए वह बताती है कि उनका काफी बेसिक स्किन केयर रूटीन है।

सीरम है फर्स्ट स्टेप

एक्ट्रेस सबसे पहले सीरम लगाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि सीरम आपकी स्क्रीन की डार्क स्पॉट्स और डलनेस के साथ फाइन लाइंस के लिए बेस्ट है

काम का है मॉइश्चराइजर

इसके बाद एक्ट्रेस मॉइश्चराइजर लगाती है जो आपकी स्किन को ड्राइनेस से बचने के साथ-साथ एंटी एजिंग का भी काम करता है। यह एक्ने से लड़ने में मददगार है और आपको अल्ट्रावायलेट रेज से भी बचाता है। सोनाक्षी इसे अपना ब्यूटी सीक्रेट बताती है।

कंसीलर है बेस्ट पार्ट

इसकी बात सोनाक्षी सिन्हा कंसीलर का इस्तेमाल करती है। आपको बता दें कि कंसीलर की मदद से आप अपने चेहरे की फाइन लाइंस को छुपा सकते हैं और इसके अलावा यह डार्क सर्कल को छुपाने के साथ-साथ चीक बोंस को हाईलाइट करने में मददगार है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा यह भी बताती है कि वह कंसीलर के ऊपर मॉइश्चराइजर लगाती हैं ताकि सुपर ग्लो मिल सके।

खूबसूरत स्किन में स्पेशल टच

सोनाक्षी सिन्हा इसके बाद आईशैडो और हाइलाइटर का इस्तेमाल करती है अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए।

फैंस को देती दिखीं खास टिप्स

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई है और इसके बाद एक्ट्रेस लगातार चर्चा में है। ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी रहती है और इस सब के बीच उन्होंने इस वीडियो से फैंस को खास टिप्स देती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि आप भी सोनाक्षी सिन्हा की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026