---Advertisement---

Sonakshi Sinha मुखर होकर स्टार्स की ट्रोलिंग पर कहा कुछ ऐसा जिसपर मजे लेने लगे लोग, बताया ‘न्यू तापसी पन्नू’

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड सितारों के सपोर्ट में आई सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग करने वाले लोगों पर अपनी भड़ास निकाली जिसे देखकर यूजर्स तापसी पन्नू से तुलना करने लगे। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2025 1:55 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बेधड़क होकर अपनी बात रखने वाली हसीनाओं की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम शुमार है जो किसी भी मुद्दे पर बात करने में पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच बॉलीवुड स्टार्स को ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बात कही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सच है कि बॉलीवुड सितारों को सोशल मीडिया पर क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर एक्ट्रेस मुखर हुई है। अनाप-शनाप बोलने वाले लोगों पर भड़की दिखी। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने सोनाक्षी सिन्हा को न्यू तापसी पन्नू कह दिया है।

Sonakshi Sinha ऑनलाइन अटैक को लेकर हुई बेबाक

रेडिट पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां सोनाक्षी सिन्हा यह कहते हुए नजर आती है कि जो चीज जिससे मुझे बहुत दिक्कत है वह लोगों पर ऑनलाइन अटैक है जो सबके साथ होता है। एक्टर्स के साथ भी होता है। अभी तो क्रिटिक्स के साथ है। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें मुखर होकर आगे आने की जरूरत है और एक सॉल्यूशन ढूंढने की जरूरत है। कोई भी कहीं भी बैठकर आपको कुछ भी बोल रहे हैं अनाप-शनाप कोई भी कुछ भी कर रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा को क्यों लोगों ने कहा नई तापसी पन्नू

इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि हमें इसे लेकर एक स्ट्रिक्ट कानून की जरूरत है जो इसे कंट्रोल कर सके क्योंकि यह दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा यह नई तापसी पन्नू है तो एक ने कहा आपको तो दिक्कत होगा ही क्योंकि आपने शादी भी तो ऐसे ही की है। एक यूजर ने कहा इसे कुछ भी बोलने की आदत है क्योंकि लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। बाकी सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए इस मुद्दे को गंभीर बताते नजर आए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार जटाधारा में देखा गया जहां फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 6

मार्च 25, 2026

Ameesha Patel

मार्च 25, 2026

Weight Lose

मार्च 25, 2026

Heart Health

मार्च 24, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 24, 2026

Viral Video

मार्च 24, 2026