---Advertisement---

Weight Lose: वजन का कम होना कब होता है जानलेवा? डॉक्टर से जाने

Weight Lose: अगर तेजी से वजन कम हो रहा है तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है. इसके जानलेवा कारण डॉक्टर वी.के मिश्रा बता रहे हैं. इन कारणों को जरा भी इग्नोर ना करें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 25, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Weight Lose
Follow Us
---Advertisement---

Weight Lose: वजन कम करना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन क्या आपको पता है? अचानक से बॉडी का तेजी से वेट लॉस होना कई खतरनाक बीमारियों का कारण होता है. डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है कि, अगर साल में बिना किसी एक्सरसाइज और डाइट बदले अगर 5 फीसदी तक वजन कम हो रहा है तो ये खतरनाक है. द गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल कानपुर के डॉक्टर  वी.के मिश्रा इसकी जानकारी दे रहे हैं.

Weight Lose तेजी से होने का कारण

डॉक्टर वी.के मिश्रा का कहना है कि, हाइपरथायरायडिज्म इसकी वजह हो सकता है.उनका कहना है कि, जब थायरॉयड ग्रंथि अत्यधिक मात्रा में थायरॉयड हार्मोन T3 और T4 बनाने लगती है, तो यह शरीर के मेटाबॉलिक मैनेजर की तरह काम करती है. इसमें ऊर्जा की खपत को बढ़ जाती है. जिसकी वजह से तेजी से वजन गिरता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-The Gastro Liver Hospital Kanpur

उनका कहना है कि, पाचन तंत्र इतनी तेजी से काम करता है कि कभी-कभी पोषक तत्व शरीर में ठीक से लग नहीं पाते और वेस्ट के रूप में बाहर निकल जाते हैं.

डायबिटीज में गिरता है वजन

डायबिटीज यानी की शुगर की बीमारी में भी वजन बहुत ही तेजी से गिरता है.जब शरीर को भोजन से मिलने वाली चीनी से ऊर्जा नहीं मिलती, तो वह जीवित रहने के लिए बॉ़डी पर जमी चर्बी को गलाने लगता है. इस स्थिति में अगर मरीज को अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह बिगड़े हुए डायबिटीज का कारण हो सकता  है. इसीलिए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

डिप्रेशन और एनजाइटी वजन घटने का हो सकता है कारण

डिप्रेशन और एनजाइटी में भी वजन तेजी से कम होता है.डिप्रेशन में दिमाग ‘सेरोटोनिन’ और ‘डोपामाइन’ जैसे रसायनों का असंतुलन बढ़ा देता है. इस दौरान शरीर ‘कॉर्टिसोल’ और ‘एड्रेनालिन’ जैसे स्ट्रेस हार्मोन छोड़ता है, जो पाचन क्रिया को धीमा करता है. इसके साथ ही नींद को भी कम करता है.एनजाइटी में  मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है. इससे शरीर सामान्य से अधिक कैलोरी बर्न करने लगता है. जिसके कारण शरीर तेजी से वजन कम करता है.

कैंसर भी हो सकता है कारण

तेजी से वजन गिरने का कारण कैंसर भी हो सकता है.इसमें शरीर का वजन केवल फैट कम होने से नहीं, बल्कि मांसपेशियां खत्म होने लगती है.कैंसर कोशिकाएं शरीर की सामान्य कोशिकाओं की तुलना में बहुत तेजी से टूटती है. इसमें ज्यादा ऊर्जा खत्म होती है. इतना ही नहीं कैंसर से लड़ने के दौरान शरीर ‘साइटोकिन्स’  प्रोटीन को छो़ड़ता है. इससे  भूख में कमी और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. जिसकी वजह से शरीर का वजन कम हो सकता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026