---Advertisement---

भ्रम और अहंकार…’ Sonam Kapoor की किस हरकत की वजह से Reddit यूजर ने निकाली भड़ास! Sushant Singh Rajput फैंस ने ‘मूर्ख’ कहकर लगाई फटकार

Sonam Kapoor: सोनम कपूर को सुशांत सिंह राजपूत के फैंस क्यों ट्रोल करने लगे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों रेडिट यूज़र ने यहां तक कह दिया कि सोनम कपूर को वह अनफॉलो करने पर मजबूर हो गया। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: सोनम कपूर वह नाम जो अपने काम से ज्यादा अपने फैशन सेंस और बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहती है। अक्सर उन्हें उनके सोशल मीडिया अपीरियंस को लेकर ट्रोल किया जाता है। बावजूद इसके लाइमलाइट में रहना एक्ट्रेस जानती है। इस सब के बीच 9 जून को Sonam Kapoor Birthday मना रही है और ऐसे में उनके एक रेडिट वाकये को जानते है जहां यूज़र ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस को अनफॉलो तक करने की बात करती थी। सोशल मीडिया पर Reddit यूजर ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखकर लोग सोनम कपूर को मूर्ख कहने लगे। आइए जानते हैं क्यों भड़क उठे थे Sushant Singh Rajput के फैंस।

रेडिट यूजर ने निकाली Sonam Kapoor पर भड़ास

रेडिट यूजर के इस पोस्ट को देख से ऐसा लग रहा है जैसे यह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के समय का है क्योंकि यह 5 साल पुराना पोस्ट देखा जा रहा है। इस पर Sushant Singh Rajput के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने लिखा सोनम कपूर से बेहद निराश हूं इससे पहले कभी किसी सेलेब से इतनी नफरत नहीं हुई। मुझे खेद है मुझे पता है कि यह पहले भी कहा जा चुका है लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सकता। सोनम लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाल रही है। सीरियसली इतना कुछ कहने के बाद क्या आप कुछ समय के लिए शांत नहीं रह सकते। इतना कुछ हो रहा है कोई इतना बेखबर कैसे हो सकता है।

सोनम कपूर को किया रेडिट यूजर ने अनफॉलो

Sonam Kapoor को लेकर रेडिट यूजर ने आगे कहा था कि “मैं सहमत हूं कि कभी-कभी आपको काम के कारण भी कुछ पोस्ट करने की जरूरत होती है। यहां तक कि ऐसे समय में भी और इसलिए भी क्योंकि कभी-कभी आप बेहतर महसूस करना चाहते हैं। स्पष्ट रूप से ऐसा उनके साथ नहीं है। वह हर गुजरते दिन मुझे परेशान कर रही है। वह जानती है कि लोग नाराज हैं फिर भी वह कुछ पोस्ट कर रही है और टिप्पणियां कर रही है। भ्रम और अहंकार की बात करें। उसे अनफॉलो करना सबसे संतोष जनक एहसास था इस बकवास को देखना बंद करो।”

सोनम कपूर को रेडिट यूजर्स ने कहा मूर्ख

Reddit यूजर के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे और सोनम कपूर को मूर्ख तक बताने लगे। यहां मौजूद लोग यह कहने लगे कि वह पहले से Sonam Kapoor को अनफॉलो कर चुके हैं। वहीं Sushant Singh Rajput के फैंस का कहना है कि फिल्म उद्योग और अन्य लोगों में से बहुत से लोगों ने पोस्ट किया लेकिन सोनम अपनी प्रोफाइल पर स्पैमिंग करने लगी जैसे हद है और सोनम कपूर पर भड़ास निकालने में पीछे नहीं रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026