---Advertisement---

Sonnalli Seygall अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से करेंगी शादी, जानिए एक्ट्रेस किसके साथ लेंगी सात फेरे ?

Sonnalli Seygall: प्यार का पंचनामा सोनाली सेहगल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि, सोनाली से गत 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की बंधन में बनने वाली है। हालांकि इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 7, 2023 12:02 अपराह्न | Updated: जून 7, 2023 12:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sonnalli Seygall: प्यार का पंचनामा सोनाली सेहगल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि, सोनाली से गत 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की बंधन में बनने वाली है। हालांकि इस खबर पर अभी तक आपकी तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, सोनाली सहगल आशीष सजनानी के साथ पिछले 5-6 साल से रिलेशनशिप में है और अब वह एक दूसरे के साथ शादी करने जा रहे हैं।

लाइफ की एक नई जर्नी की शुरुआत करेंगे सोनाली और आशीष

बॉलीवुड के गलियारों में एक और पावर कपल शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कपल 7 जून 2023 को एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लेंगे। सोनाली सहगल और आशीष सजनानी की इस वेडिंग में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद होंगे। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सोचो और अब वह अपनी लाइफ की एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

सोनाली करना चाहती थी सीक्रेट वेडिंग

सोनाली ने अपनी शादी और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को भी नहीं बताया। वह एक सीक्रेट वेडिंग करना चाहती है। ऐसा बताया गया कि, 5 जून को सोनाली सहगल और आशीष सजनानी की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और अब कपल 7 जून को शादी के बंधन में बनेंगे। अगर सोनाली के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन 2011 में ब्लॉकबस्टर फिल्म प्यार का पंचनामा से उन्हें उनकी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने जय मम्मी दी, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, नूरानी चेहरा, वेडिंग पुलाव जैसी फिल्मों में काम किया है।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026