---Advertisement---

Sonu Nigam: कम नहीं हो रही बॉलीवुड सिंगर की मुश्किलें! FIR और नोटिस के बाद इस फिल्म इंडस्ट्री से दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

Sonu Nigam: पहलगाम अटैक को कन्नड़ गाने से जोड़ने की वजह से सोनू निगम को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बैन भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2025 4:13 अपराह्न

Sonu Nigam
Follow Us
---Advertisement---

Sonu Nigam: कन्नड़ में गाना गाने के लिए कहा और अब बात सोनू निगम को बैन करने तक पहुंच चुकी है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में जो कहा गया है वह निश्चित तौर पर Sonu Nigam के फैंस को झटके से कम नहीं है। अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले यह बॉलीवुड सिंगर फिलहाल अपने विवादित बयान को लेकर कन्नड़ लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह यह बताते हुए नजर आए कि जिन लोगों ने उन्हें कन्नड़ में गाना गाने के लिए कहा वह उन्हें धमकी दे रहे थे। हालांकि इस सबके बीच अब खबर आ रही है कि उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बैन किया जा सकता है।

क्या कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं दिखेंगे सोनू निगम

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो कर्नाटक फिल्म चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर Sonu Nigam पर सख्त कार्रवाई करने के संकेत नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है। इस पर चैंबर मेंबर्स विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर सोनू निगम के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काफी काम और सराहना मिली है।

चौतरफा फंस गए Sonu Nigam

इससे पहले बेंगलुरु जिला पुलिस ने सोनू निगम को एक हफ्ते के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है। इस बारे में उन्हें नोटिस भी जारी किया है। अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में Sonu Nigam के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तो ऐसे में सोनू निगम चौतरफा फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों Sonu Nigam को लेकर हुई कंट्रोवर्सी की शुरुआत

दरअसल इस सब की शुरुआत उस समय हुई जब बेंगलुरु में एक कंसर्ट में सोनू निगम परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाना गाने के लिए कहा लेकिन सिंगर का कहना है कि उन लोगों ने उन्हें गाना गाने के लिए रिक्वेस्ट नहीं किया बल्कि उन्हें धमकी दी। वहीं सरेआम सोनू निगम ने पहलगाम से इसे जोड़ते हुए कहा कि यही वजह है कि पहलगाम में हमला हुआ है। कन्नड़ लोगों को यह कमेंट पसंद नहीं आया और सोनू को लेकर रोष बढ़ता ही जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026