---Advertisement---

क्या प्रेगनेंसी की वजह से Sridevi को करनी पड़ी थी जल्दबाजी में शादी? सालों बाद Boney Kapoor के खुलासे से फैंस हुए हैरान

Sridevi: बॉलीवुड की दुनिया में बेवजह अफवाहें फैलनी कोई नई बात नहीं है। सितारों की दुनिया जितनी रंगीन नजर आती है वहीं उनकी निजी जिंदगी पर लोगों की नजरें होती है। ऐसी ही एक अफवाह है जाह्नवी कपूर की जन्म को लेकर। कहा जाता है कि शादी से पहले ही बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 5:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sridevi: बॉलीवुड की दुनिया में बेवजह अफवाहें फैलनी कोई नई बात नहीं है। सितारों की दुनिया जितनी रंगीन नजर आती है वहीं उनकी निजी जिंदगी पर लोगों की नजरें होती है। ऐसी ही एक अफवाह है जाह्नवी कपूर की जन्म को लेकर। कहा जाता है कि शादी से पहले ही बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी प्रेग्नेंट थी और इस बात को छिपाने के लिए कपल ने शिरडी में शादी की थी। इस दौरान तस्वीरों में श्रीदेवी का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे थे। हालांकि इस सब के बीच सालों बाद इस बारे में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने चुप्पी तोड़कर बड़ा खुलासा किया है।

शादी को लेकर बोनी कपूर का खुलासा

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहन दुआ संग बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी के साथ मेरी शादी 1996 में हुई थी लेकिन हमने इसे सार्वजनिक तौर पर नहीं स्वीकारा था। इस बड़े खुलासे के बाद लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल रोहन दुआ ने इंटरव्यू में बोनी कपूर से उनकी शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए जिस पर बोनी ने कहा “श्री के साथ मेरी दूसरी शादी 1996 में ही हो गई थी। हमने 2 जून को शादी की थी और ऐसे में हमने वहां जाकर एक रात बिताई और प्रतिज्ञाएं ली। हालांकि जनवरी में जब उनकी प्रेगनेंसी नजर आने लगी फिर हमें इसे सार्वजनिक करना पड़ा और लोगों को लगा कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट थी लेकिन सच्चाई तो यह है कि हमारी शादी जून 1996 में ही हो गई थी।

श्रीदेवी को लेकर बोनी ने किए कई खुलासे

इस दौरान बोनी कपूर अपने चेन्नई वाले घर को दिल के करीब बताया। उन्होंने कहा कि “आज भी जब वह वहां जाते हैं तो अपने परिवार के साथ होते हैं। यहां अनिल कपूर से लेकर संजय कपूर तक के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। मुझे यहां जाकर आज भी श्रीदेवी की कमी महसूस होती है और मैं उन्हें काफी मिस करता हूं।” इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के धार्मिक होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने हर जन्मदिन पर तिरुपति जाती थी वहीं मैं जब भी मुसीबत में होता था तो वह जुहू से सिद्धिविनायक तक पैदल जाती थी।

खुलासे ने फैंस को किया हैरान

वहीं इंटरव्यू के बाद इतना तो साफ हो गया है की बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 1 साल के लिए लोगों से छिपाई गई थी। इसी वजह से जाह्नवी कपूर को लेकर इस तरह अफवाहें उड़ाई जा रही थी। अब बोनी कपूर के इस खुलासे से लोग हैरान रह गए हैं। श्रीदेवी अपने लाखों चाहने वालों को छोड़ गई है लेकिन उन्हें हर मौके पर किसी न किसी वजह से फैंस याद करते हुए नजर आते हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैं। वहीं बोनी की श्रीदेवी के साथ यह दूसरी शादी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 15

सितम्बर 19, 2026

Daayra Box Office Collection Day 1

सितम्बर 19, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 19, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 19, 2026

Katrina Kaif

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment