---Advertisement---

Stranger Things के स्क्रिप्ट को लेकर यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, जानिए क्यों हो रही नेटफ्लिक्स सीरीज की थू-थू

Stranger Things: स्ट्रेंजर थिंग्स को फिलहाल विवादों का सामना करना पड़ रहा है और कहा जा रहा है कि स्क्रिप्ट को लिखने के लिए मेकर्स ने कुछ ऐसा किया जो आपको हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2026 3:20 अपराह्न

Stranger Things
Follow Us
---Advertisement---

Stranger Things: नेटफ्लिक्स की पापुलर सीरीज की बात करें तो स्ट्रेंजर थिंग्स का लिस्ट में टॉप पर शुमार है जिसका वन लास्ट चैप्टर रिलीज हुआ लेकिन इसके साथ ही सीरीज का फाइनल फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना कर रही है। डफर ब्रदर्स पर एक बड़ा आरोप लगाया जा रहा है। स्ट्रेंजर थिंग्स डॉक्यूमेंट्री को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एआई चैट जीपीटी की मदद से बनाया गया है। इसके स्क्रिप्ट को एआई से कनेक्ट किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों लोगों के बीच स्ट्रेंजर थिंग्स वेब सीरीज की चर्चा हो रही है।

भड़के यूजर ने क्यों लगा दी Stranger Things की वाट

https://twitter.com/miwibeams/status/2010844553616462153?s=20

दरअसल नेटफ्लिक्स की सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन वन लास्ट चैप्टर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। जहां यूजर्स ने इस बात पर गौर किया है कि करैक्टर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे लेकर एक यूजर ने कहा तो उन्होंने चैट जीपीटी कैरेक्टर एआई और रेडिट से सलाह ली। मैं चाहता हूं कि आप सब इस पर बहुत ज्यादा गुस्सा हो। यह उन सभी कलाकारों के मुंह पर एक तमाचा है जो इस बकवास के खिलाफ लड़ रहे हैं खासकर इंडस्ट्री में। वहीं अलग-अलग यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखे हैं।

स्ट्रेंजर थिंग्स को लेकर जमकर हो रही आलोचना

फिलहाल स्ट्रेंजर थिंग्स को लेकर डफर ब्रदर्स को काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है जहां यूजर्स ने यह भी लिखा कि क्या स्ट्रेंजर थिंग्स 5 की एंडिंग लिखते समय डफर ब्रदर्स ने रेडिट एप खोल रखा था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर गहमागहमी शुरू हो गई है और इतनी बड़ी सीरीज को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इसे लिखने के लिए स्क्रिप्ट एआई तैयार किया जा रहा है। जहां एक यूजर ने कहा कि ग्रेट डफर ब्रदर ने स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 लिखने के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया। क्या यार अब हमें पता चला की सीजन 5 इतना बेकार क्यों था।

इस सबके बीच स्ट्रेंजर थिंग्स सोशल मीडिया पर लगातार विवादों का सामना कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026