---Advertisement---

Stree 2 Trailer: सावधान! श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म से सरकटे का आतंक देख कांप जाएंगी रूह, कमजोर दिल वाले देखें संभलकर

Stree 2 Trailer: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद चर्चा में है और कहने में दो राय नहीं है कि सरकटे का आतंक इस दफा खौफ में डालने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 2:35 अपराह्न

Stree 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 Trailer: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ का ट्रेलर जारी किया गया है और इसे देखने के बाद एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि यह ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है जिसमें सस्पेंस और कॉमेडी के साथ-साथ मिस्ट्री का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आप काफी एक्साइटेड हो जाएंगे जो फिल्म देखने के लिए आपको मजबूर कर देने के लिए काफी है। एक बार फिर से डबल धमाका होने वाला है जिसके लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

ट्रेलर देख फिल्म के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे आप

इस ट्रेलर की शुरुआत के साथ ही आवाज आती है स्त्री जा चुकी है और चंदेरी पुराण के पन्ने में साफ-साफ लिखा था की स्त्री के जाते ही वह आएगा। इसके बाद सरकटे का आतंक देखने को मिलता है। ट्रेलर में काफी सस्पेंस तड़का तर्क लगाया गया और हॉरर सीन देखने के बाद शायद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। ऐसे में कमजोर दिल वाले लोगों की रूह कांप उठेगी।

सरकटे के आतंक से चंदेरी में खौफ

वीडियो में कॉमेडी सीन्स को बखूबी फिल्माया गया है और श्रद्धा कपूर की एंट्री आपको एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में राजकुमार राव और श्रद्धा अपनी एक्टिंग से पुरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री देखने के बाद फैंस एक बार फिर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं एक डायलॉग में यह कहा गया है कि सर कटा इनफ्लुएंसर है जो अपने फॉलोवर्स को बढ़ाना चाहता है। कहने में दो राय नहीं है कि डायलॉग काफी मजेदार है। इस बार स्त्री नहीं बल्कि सरकटे का आतंक देखने को मिलेगा।

इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाकई काफी मजेदार है जो 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026