---Advertisement---

Anupamaa से क्यों Sudhanshu Pandey ने कहा अलविदा? जानिए क्यों निशाने पर आई रुपाली गांगुली

Sudhanshu Pandey: टॉप शो 'अनुपमा' में होने के बावजूद सुधांशु पांडे ने अचानक शो को छोड़ा। सोशल मीडिया पर बनने लगी बातें। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा मे है 'अनुपमा' सीरियल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2024 12:29 अपराह्न

Sudhanshu Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Sudhanshu Pandey: मोस्ट पॉपुलर शो की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में ‘अनुपमा’ का नाम टॉप पर शुमार है। शुरुआत से इस शो को लोग खूब प्यार दे रहे हैं और ऐसे में यह लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस सब के बीच फैंस को तगड़ा झटका लगा क्योंकि मुख्य किरदार में से एक वनराज यानी सुधांशु पांडे ने अचानक सीरियल को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। वहीं इस सबके बीच क्यों रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यानी अनुपमा (Anupamaa) आई चर्चा में। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा जो फिलहाल है सुर्खियों में।

Sudhanshu Pandey ने किया खुलासा

दरअसल सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द एक बार फिर से बैंड से नजर आने वाले हैं और इसके साथ वह आगे की प्लानिंग भी लोगों से बताते नजर आए।

वीडियो में वह कहते हैं, “हैलो दोस्तों…जैसा मैंने आपको वादा किया था और मैं लाइव भी आ गया हूं… और मैं आज अपने दिल की बातें करना चाहता हूं।” ”जो लोग मुझे इतने सालों से प्यार करते आए हैं, तो उनके लिए मेरी एक जिम्मेदारी बनती है। मेरा पहला गाना रिलीज हो गया है और उसे दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। कई वीडियोज आगे भी आने वाले हैं। अब वैसा रूप दिखेगा जो आपने पहले न देखा होगा न सोचा होगा। आप सभी जानते हैं कि मैं पिछले चार साल एक शो अनुपमा से जुड़ा हूं। उस किरदार के लिए मुझे बहुत सारा प्यार और नाराजगी मिली। लेकिन वो नाराजगी मेरे लिए प्यार ही है। क्योंकि अगर आप नाराज नहीं होते तो मुझे ऐसा लगता कि मैं ठीक से करन नहीं पा रहा हूं।

आप लोगों ने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है। आज मैं आपको थोड़े भारी दिल से ये बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं। मैं इसी रक्षाबंधन से उस शो का हिस्सा नहीं हूं। क्योंकि इतने दिन बीत चुके हैं तो मुझे लगा कि मेरी ऑडियंस मुझसे गुस्सा न हो कि वो बिना बताए कैसे चला गया। इसलिए मैं आप लोगों को ये बात बताऊं। कि मैं अब शो अनुपमा में वनराज शाह नहीं प्ले कर रहा हूं। आप लोगों के प्यार लिए शुक्रिया और सॉरी क्योंकि मुझे अचानक ऐसा डिसिजन लेना पड़ा।”

क्यों Rupali Ganguly यानी Anupamaa आई चर्चा में

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि शायद सुधांशु पांडे के शो छोड़ने की वजह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली हैं। इस बारे में जुड़े हुए एक सूत्र में कहा कि “अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई कि सुधांशु ने शो को अपने आप छोड़ा है या उन्हें निकाला गया है क्योंकि 4 दिन पहले तक तो यह खबर आई थी कि रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और औरा भटनागर शो छोड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा हालांकि सुधांशु पांडे के साथ जरूर कुछ हुआ है क्योंकि उनकी रूपाली गांगुली के साथ कई दफा सेट पर बहस हो चुकी है।”

क्या Sudhanshu Pandey के शो छोड़ने की वजह हैं प्रोड्यूसर राजन शाही

वहीं दूसरी तरफ शो को छोड़ने के बाद सुधांशु पांडे ने अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद यह भी कयास लगाया जा रहा है कि शायद सुधांशु और प्रोड्यूसर के बीच पंगा था जिस वजह से उन्होंने शो को छोड़ा है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक खुशी नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vada Pav Girl

मार्च 15, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 15, 2026

Viral Video

मार्च 15, 2026

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 15, 2026

Oscars 2026

मार्च 15, 2026