---Advertisement---

पलक-इब्राहिम के बाद Suhana Khan-Agastya की लव स्टोरी का मिला सबूत! सोशल मीडिया पर लंदन से वीडियो वायरल

Suhana Khan: खुलेआम पलक तिवारी की तस्वीरों पर कमेंट कर इब्राहिम अली खान चर्चा में आए और अब सुहाना खान को अगस्त्य नंदा के साथ लंदन में स्पॉट किया गया। ऐसे में फैंस के बीच अफवाहों का दौर जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 12:34 अपराह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: बीते दिन सोशल मीडिया पर खलबली मच गई जब पलक तिवारी की तस्वीरों पर खुलेआम इब्राहिम अली खान ने कमेंट में प्यार लुटाते हुए नजर आए। उसके बाद दोनों की लव स्टोरी की कयास एक बार फिर लगाई जा रही है लेकिन इस सबके बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लोग इसे लेकर बातें बनाने लगे की क्या पलक इब्राहिम के अलावा सुहाना और अगस्त्य की भी चल रही है प्रेम कहानी।

क्या है वीडियो में खास

वीडियो की बात करें तो यह लंदन का बताया जा रहा है जिसमें सुहाना खान और अगस्त्य नंदा किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं और वे दोनों काफी क्लोज हैं। वीडियो में वे किसी नाइट क्लब में एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां सुहाना खान व्हाइट टॉप में दिखाई दे रही है तो अगस्त्य ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

आखिर क्यों लंदन में है Suhana Khan

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि सुहाना खान फिलहाल लंदन में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गई है जहां वह वेदांत महाजन के बर्थडे पार्टी में भी शिरकत करती हुई नजर आई थी। सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है जहां यह भी बता जा रहा है कि वहां काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भी मौजूद है।

फिल्मों में नजर आएंगे सुहाना-अगस्त्य

जहां तक सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आ सकती है जहां इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। वहीं अगस्त्य नंदा की पाइपलाइन में भी एक प्रोजेक्ट है जिसमें वह धर्मेंद्र के साथ नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026