---Advertisement---

The Archies के पहले गाने Sunoh की रिलीज का Suhana Khan पर चढ़ा खुमार! ट्यूब टॉप में किलर स्माइल देती आई नजर

Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अपनी फिल्म ‘द आर्चीज‘ को लेकर जहां एक तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके फैशन सेंस और स्टाइल को भी देख लोग फिदा हो जाते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनका लेटेस्ट वायरल लुक बयां करने के ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अपनी फिल्म ‘द आर्चीज‘ को लेकर जहां एक तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके फैशन सेंस और स्टाइल को भी देख लोग फिदा हो जाते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनका लेटेस्ट वायरल लुक बयां करने के लिए काफी है जिसमें वह ब्लैक ब्यूटी बनकर लोगों के दिलों पर राज करने आ गई हैं। उनकी फिल्म द आर्चीज का पहला गाना ‘सुनो’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बेहद खास है यह गाना

जहां तक सुहाना खान की फिल्म के इस गाने ‘सुनो’ की बात करें तो इसे जावेद अख्तर ने लिखा है और तेजस ने अपनी आवाज दी है। दोस्ती के रिश्ते पर बनी इस फिल्म की कहानी को बयां करने के लिए यह गाना भी काफी है। इसमें सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक के खास और अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इस पर कुछ ही मिनट में 11000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखें Video:-

फैशन में सुहाना खान का नहीं है जवाब

सुहाना की खूबसूरती और फैशन को देख लोग दिल थामने को मजबूर हो गए हैं। दावा है कि आप भी इसे देखने के बाद यही कहेंगे और किंग खान की लाडली पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहेंगे। इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सुहाना खान ब्लैक कलर में खुद को स्टाइल कर रही है। दरअसल उन्होंने ब्लैक ट्यूब टॉप को मैचिंग पैंट के साथ शेयर कर अलग फैशन दिखाती नजर आई। इस लुक में वह बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल दिख रही है। कंफर्टेबल लुक कैरी करने में सुहाना खान का कोई जवाब नहीं है और वह अपने फैशन चॉइस के लिए पहचानी जाती है। किंग खान की लाडली इस लुक को सिंपल इयररिंग्स और गोल्ड ब्रेसलेट से कंप्लीट करती नजर आई।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

सोशल मीडिया पर फिलहाल ‘द आर्चीज’ का गाना ट्रेंड में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल, युवराज और वेदांग नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment