---Advertisement---

खूबसूरत! क्रिसमस 2024 पर Suhana Khan व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखीं ‘प्रिंसेस’, आंखों की नजाकत में खो गए फैंस

Suhana Khan: व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में एक के बाद एक पोज देती दिखी सुहाना खान, क्रिसमस के मौके पर बटोर ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर क्लीन बोल्ड हुए फैंस, कर रहे हैं जमकर तारीफ। आप भी देखें लेटेस्ट झलक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2024 5:49 अपराह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कभी फैशन की वजह से तो कभी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर लोगों के दिलों को वह जीत लेती हैं। इस सब के बीच सुहाना खान ने अपनी तस्वीर क्रिसमस के मौके पर शेयर करती हुई नजर आई। इन तस्वीरों में वह स्पेशल गिफ्ट की झलक भी लोगों को दिखाती नजर आई जो उन्हें क्रिसमस पर मिला है। वैसे बता दे कि यह उनका Cartier के साथ ब्रांड कोलैबोरेशन है।लेकिन शाहरुख खान की बेटी की खूबसूरती और स्टाइल ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

Suhana Khan के स्टाइल ने खींचा फैंस का ध्यान

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, “इस क्रिसमस पर मेरी विशेष डिलीवरी।” फोटोज में ग्लैमरस फोटो की बात करें तो ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में सुहाना काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ वह सिल्वर हाई हील्स को कैरी करती हुई नजर आई। ओपन हेयरस्टाइल और कानों में सिर्फ गोल्डन ईयररिंग्स के साथ वॉच को फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। मिनिमल सॉफ्ट मेकअप में उनकी खूबसूरती देख फैंस तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं।

Suhana Khan की तारीफ में क्या कह रहे लोग

क्रिसमस के मौके पर सुहाना खान की इन तस्वीरों को 1 लाख 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जिसमें सुहाना कहर बरपाती हुई नजर आ रही है। फोटोज को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। महीप कपूर, मनीष मल्होत्रा भी प्यार लुटाते हुए नजर आए। एक यूजर ने कहा परफेक्शन तो दूसरे ने कहा लवली फोटो। एक ने लिखा आई लव इट तो एक ने कहा गॉर्जियस गॉर्जियस। एक ने लिखा सो एलिगेंट तो दूसरे ने कहा, “ऑसम।”एक फैन ने कहा, “लव”। तो दूसरे ने कहा, ‘प्रिंसेस’।

इस फिल्म में दिखेंगी Suhana Khan

जहां तक बात करें सुहाना खान की तो वह बहुत जल्द अपने पिता शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं ‘द आर्चीज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू कर चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026