---Advertisement---

‘द आर्चीज’ पार्टी में अगस्त्य संग डांस फ्लोर पर Suhana Khan ने लगाई आग, एक-दूजे में खोए दिखे रूमर्ड कपल

Suhana Khan: सुहाना खान और अगस्त्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में है जिसमें वे डांस कर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को देख फैंस की बोलती बंद हो गई है और अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और बॉन्डिंग से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2023 8:47 पूर्वाह्न

suhana khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: जहां एक तरफ सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज‘ को लेकर लाइमलाइट में है। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ उनकी डेटिंग रूमर्स भी सुर्खियां बटोर रही है। इस सबके बीच ‘द आर्चीज’ टीम की एक पार्टी हुई जिसमें फिल्म के सभी सितारें शामिल हुए। हालांकि इस दौरान लोगों की निगाहें रुमर्ड कपल यानी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा पर रहा। दोनों की मस्ती भरी कई वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है जिसमें वे जबरदस्त अंदाज में एक-दूसरे संग एंजॉय कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो जिसमें अगस्त्य और सुहाना एक साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते भी नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

जबरदस्त लुक से छा गई सुहाना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें सुहाना खान मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। क्रिस क्रॉस स्टाइल नेक ड्रेस में सुहाना को देख लोगों की नजर में अटक गई है। इस कलरफुल शॉर्ट ड्रेस के साथ सुहाना ने मिनिमम मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से अपने लुक को खास टच देती हुई दिखी। दूसरी तरफ टी-शर्ट डेनिम और जैकेट में हमेशा की तरह अगस्त्य डैशिंग दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुहाना खान को ट्रोल करते हुए नजर आए।

सुहाना और अगस्त्य पर टिकी नजरें

इस वीडियो में सुहाना और अगस्त्य अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस फ्लोर पर आग लगाते हुए दिख रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग देख फैंस घायल हो गए हैं। वेरोनिका के किरदार में सुहाना क्या धमाल मचाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। इस पार्टी की जान बनी सुहाना अगस्त्य के साथ अपने इस डांस से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।

खास है यह फिल्म

बता दे कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी नोबल पर आधारित फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसका ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026