---Advertisement---

Summer Fashion Tips: ‘लापता लेडीज’ की फूल कुमारी के पास है गजब समर कलेक्शन, इन 5 आउटफिट को आप भी करें वार्डरोब में शामिल

Summer Fashion Tips: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया वह चहेती बन गई है। ऐसे में आइए देखते हैं उनके टॉप 5 समर लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 5:39 अपराह्न

nitanshi goel
Follow Us
---Advertisement---

Summer Fashion Tips: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर तहलका मचाने वाली फिल्म ‘लापता लेडिज‘ को लोगों ने खूब पसंद किया। कॉमेडी ड्रामा की बात हो तो किरण राव की यह फिल्म टॉप पर शुमार है और आप इसे एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में फूल कुमारी के किरदार में नितांशी गोयल नजर आई थी। लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन क्या आपको पता है कि लापता लेडीज में सिंपल सी दिखने वाली फूल कुमारी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। उनके पास इस गर्मी पहनने के लिए एक जबरदस्त कलेक्शन है। आप ऐसे में उनके समर आउटफिट को स्टाइल कर सकते हैं। आइए देखते हैं उनके टॉप 5 समर आउटफिट।

लहंगा

आप नितांशी के इस लहंगा को भी समर सीजन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। जी हां, अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है तो फूल कुमारी का या स्लीवलेस लहंगा वाला अंदाज किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

स्कर्ट टॉप

आप ‘लापता लेडीज’ की फूल कुमारी से स्कर्ट और टॉप पहनने के लिए भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप नितांशी की तरह डेनिम स्कर्ट को होल्टर नेकलाइन साटिन टॉप के साथ स्टाइल कर सबसे अलग और खास दिखेंगी और यह गर्मी के सीजन के लिए बेस्ट है।

मिडी ड्रेस

अगर गर्मी के सीजन में किसी पार्टी या फंक्शन में जाना है तो आप फूल कुमारी के इस ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस को भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं जो वाकई काफी ग्लैमरस है। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आपको सिर्फ सिंपल चोकर की जरूरत है।

धोती स्टाइल सूट

गर्मियों में अगर आपको यूनिक दिखना है तो आप नितांशी की तरह धोती कुर्ता लुक को भी ट्राई कर सकती है। खास बात यह है कि यह परफेक्ट और नया ट्रेंडी डिजाइन है।

फ्लोरल प्रिंट सूट

आप गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट सूट को भी स्टाइल कर सकती हैं क्योंकि यह समर सीजन के लिए बेस्ट फ्रेंडली है। इसमें आप हमेशा से अलग दिखेंगी। फूल कुमारी का यह आउटफिट गर्मियों के लिए परफेक्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026