---Advertisement---

Suniel Shetty Viral Video: ‘मर्द की तरह..’ मिमिक्री कर रहे आर्टिस्ट को अन्ना ने धो डाला, जानें एक्टर को क्यों आया भयंकर गुस्सा?

Suniel Shetty Viral Video: सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मिमिक्री कर रहे आर्टिस्ट की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2025 3:25 अपराह्न

Suniel Shetty Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Suniel Shetty Viral Video: सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मिमिक्री कर रहे आर्टिस्ट को जमकर जलील कर रहे हैं। इसके साथ ही कह रहे हैं कि, मैं मर्दों की तरह बोलता हूं, तुम बच्चों की तरह बोल रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने दोबारा से ऐसा ना करने के लिए भी कहा है। ये मामला मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित हुई एक इवेंट का है। अन्ना को इतने गुस्से में देख कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को स्टेज पर आया भयंकर गुस्सा

सुनील शेट्टी के इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर बोल रहा है कि, “ ये भैया अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं।

Watch Video

इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था। इस पर कलाकार स्टेज से ही कहता है कि, “सॉरी सर, मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था।” सुनील शेट्टी फिर गुस्से में कहते हैं कि, “कोशिश करना भी मत बेटा। अभी बहुत टाइम है सुनील शेट्टी बनने में। सिर्फ बाल बांधने से कुछ नहीं होता।” इस तरह वो कलाकार की स्टेज पर जमकर बेइज्जती कर देते हैं। अब यही वीडियो Social Media पर काफी वायरल हो रहा है।

Suniel Shetty Viral Video यूजर्स हुए दंग

सुनील शेट्टी के गुस्से से भरे इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक लिखता है, “यह बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हैं, आप सब तो जानते ही होंगे!! बॉलीवुड में अहंकार और घमंड अब कॉमन हो गई है । अभी तक आपने कई बॉलीवुड एक्टरों का अहंकार देखा होगा।” दूसरा लिखता है, “ओए होए सुनील शेट्टी जी तो सच में गुस्सा हो गए, भाई मिमिक्री करो तो पहले पूछ लो उनसे ,नहीं तो गुस्सा झेलना पड़ेगा।” तीसरा लिखता है, ‘बिना निरमा और साबुन के धो डाला अन्ना ने।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026