---Advertisement---

लॉकअप 2 से निकलते ही Sunita Ahuja को लगी क्या बड़ी लॉटरी, बॉलीवुड में बेटे के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार स्टारवाइफ

Sunita Ahuja: बेटे यश के साथ लॉकअप 2 के बाद गोविंदा की पत्नी धमाका करने के लिए तैयार है और उन्होंने खुद बड़ा खुलासा किया है। एकता कपूर को लेकर आखिर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2026 12:05 अपराह्न

Sunita Ahuja
Follow Us
---Advertisement---

Sunita Ahuja: कल तक वह सिर्फ गोविंदा की पत्नी कही जाती थी आज उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जी हां हम बात कर रहे हैं सुनीता आहूजा की जिनकी लॉकअप 2 की जर्नी खत्म हो चुकी है लेकिन इस सब के बीच अब वह अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा करने जा रही है जो आज तक बॉलीवुड में पहले कभी नहीं हुआ था। लॉकअप 2 से खुद एविक्ट होने वाली सुनीता आहूजा ने बताया कि अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह एकता कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

एकता कपूर की फिल्म में सुनीता कपूर कब आएंगी नज़र

एएनआई के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया। इस दौरान वह कहते हैं कि बहुत जल्दी मैं अपने बेटे के साथ एकता कपूर की पिक्चर में काम कर रही हूं। बहुत से चैनल यश को हर्षवर्धन बोलते हैं। हर्षवर्धन हमारे बेटे का नाम नहीं है वह आदरणीय अनिल कपूर साहब के बेटे का नाम है। सितंबर में वह फिल्म में नजर आने वाला हैं एकता कपूर को मैं बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने मुझे नेटफ्लिक्स दिलवाया और मैंने उनकी वजह से ही नेटफ्लिक्स किया। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं और वह भी मुझे बहुत प्यार करती हैं।

बेटे यश के लिए फैंस से Sunita Ahuja ने क्या कहा

इस दौरान सुनीता आहूजा यह भी कहती है कि “यश के पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं। पहली बार ऐसा होगा जब मां बेटे एक साथ लॉन्च होने वाले हैं।” वहीं लॉकअप 2 से निकलने वाली स्टार वाइफ यह भी कहती है कि आप मेरे बेटे यश को उतना ही प्यार दीजिएगा जैसे आप लोगों ने मेरे पति गोविंदा जी को दिया। मुझे भी प्यार दीजिए। भगवान से प्रार्थना करिए कि मैं और मेरा यश हम लोग इतना काम करें नाम इज्जत कमाए और आप लोगों को एंटरटेन करें।

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फिलहाल लॉकअप 2 को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने बेबाक अंदाज से ध्यान खींचा लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उन्हें घर से बाहर आना पड़ा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2

जुलाई 12, 2026

Bengaluru Viral Video

जुलाई 12, 2026

Akansha Ranjan

जुलाई 12, 2026

S. Janaki Amma

जुलाई 12, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026