---Advertisement---

Gadar 2 एक्टर को अंजान लड़की से छेड़छाड़ करना पड़ा था भारी, सालों बाद Sunny Deol ने किया बड़ा खुलासा

Sunny Deol: सालों बाद 'गदर 2' एक्ट्रेस सनी देओल ने एक बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़की की वजह से उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था। एक्टर ने कहा कि एक लड़की पर कमेंट करना भारी पड़ गया था और उस वजह से उसका भाई घर तक आ गया था। इतना ही नहीं अंत में सनी देओल को माफी मांगनी पड़ी थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 1:18 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2‘ काफी धमाल मचा रही है। यह बात सच है कि फिल्म कमाई के मामले में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट की माने तो फिल्म अब तक 475 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़की की वजह से वह मुसीबत में फंस गए थे और उस पर कमेंट करना भारी पड़ा था। जी हां, सालों बाद एक्टर का यह बड़ा खुलासा काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

लड़की पर कमेंट करने की वजह से फंस गए थे सनी

सनी देओल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि एक लड़की की वजह से वह मुसीबत में पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि “यह बहुत पहले की बात है जब मैं और मेरे दोस्त जा रहे थे। तभी एक खूबसूरत लड़की रास्ते पर दिखाई दी जिसे देखकर हमने कोई कमेंट कर दिया था लेकिन इसका अंजाम काफी बड़ा और अविश्वसनीय था।

घर तक पहुंच गया था लड़की का भाई

गदर 2 एक्टर ने कहा कि जब वह रास्ते पर उस लड़की को कमेंट कर वापस घर आए तो वह देखते हैं कि लड़की का भाई उनका पीछा कर रहा है और वह उसके घर तक पहुंच गया है। एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने उस शख्स को देखा तो पहले उसके बारे में जानने के लिए काफी बेचैन हो गए लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि इस लड़की का भाई है तो मैंने माफी मांगी।

अपनी गलती मानने से कभी नहीं पीछे रहते हैं सनी देओल

सनी देओल ने इस बारे में कहा कि “मुझे पता चला कि वह उसकी बहन थी तो अचानक मेरा गार्ड नीचे चला गया। मैंने कहा कि मैं गलत हूं। यदि आप मुझे मारना चाहते हैं तो मुझे मारो क्योंकि मैं गलत हूं। अगर मैंने आपकी बहन से कुछ कहा है।” सनी देओल ने कहा यह मेरी खासियत है कि मैं जब भी गलत होता हूं तो मुझे एहसास होता है और मैं अपनी गलती मान लेता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026