---Advertisement---

Sunny Deol: सालों बाद अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ दिखे Gadar 2 स्टार, फैंस ने कहा ‘बेताब 2 जल्द आ रही है’

Sunny Deol की फ़िल्म Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच अभिनेता अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ मुंबई के जुहू में स्थित एक बिल्डिंग से बाहर निकलते नज़र आए हैं। इसी को लेकर यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि शायद इन तीनों ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर मुलाक़ात की होगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 30, 2023 12:58 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म गदर 2 ने सनी देओल का नाम बॉलीवुड के मेगास्टार्स की लिस्ट में शुमार कर दिया है। अभिनेता की फ़िल्म यूं तो अपनी रिलीज़ के पहले से ही चर्चा में थी। मगर रिलीज़ के बाद से यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब एक ओर जहां फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने से केवल कुछ ही दूर है। वहीं दूसरी ओर सनी देओल अपनी पुरानी दोस्त और अभिनेत्रियों अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ देखे गए है। ऐसे में इन तीनों की मुलाक़ात को लेकर कई क़यास लगाए जा रहे हैं। 

Sunny Deol ने क्यों कि अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया से मुलाक़ात 

दरअसल मंगलवार को Sunny Deol को अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ देखा गया है। यह तीनों मुंबई के जुहू में स्थित एक बिल्डिंग से साथ निकलते नज़र आए हैं। हालांकि बाहर निकलकर यह तीनों अलग-अलग घर गए, जहां सनी देओल अपनी गाड़ी में बैठकर घर जाते नज़र आए तो वहीं अमृता और डिंपल को एक ही गाड़ी में जाते देखा गया। इसी बीच अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि शायद तीनों की यह मुलाक़ात कोई सामान्य मुलाक़ात नहीं थी बल्कि किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर थी। 

फैंस लगा रहे अटकलें 

आपको बता दें कि Sunny Deol, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें नरसिम्हा, आग का गोला और बेताब जैसी फ़िल्में हैं। वहीं अब फैंस भी तीनों की मुलाक़ात पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका कहना है कि तीनों शायद साल 1983 में आई फ़िल्म ‘बेताब’ के रीमेक के लिए मिले थे। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “लगता है बेताब 2 बनाने की सोच रहे हैं”। दूसरे यूज़र ने लिखा “बेताब 2 जल्द आ रही है”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “रीमेक बना तो सुपरहिट है बेताब”।

ग़ौरतलब है कि 80 और 90 के दशक में सनी देओल एक एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते थे। इसके अलावा उस दौर में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते की भी काफ़ी चर्चा थी। खबरों की मानें तो उस वक्त दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे मगर दोनों में से किसी ने भी इस खबर की कभी पुष्टि नहीं की थी। वहीं अब इन तीनों की मुलाक़ात किसी प्रोजेक्ट के लिए थी या नहीं यह तो आने वाले वक्त के साथ ही साफ़ हो पाएगा। मगर एक बात तो साफ़ है कि तीनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख कर उनके फैंस भी काफी खुश होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026