---Advertisement---

कच्ची सब्जियां और शाकाहारी खाना! Sunny Leone 44 की उम्र में इस तरह रहती हैं फिट, जानें लंच-डिनर का क्या है राज

Sunny Leone: शाकाहारी खाना खाने वाली एक्ट्रेस ने बताया वह कच्ची सब्जियों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं लंच और डिनर जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Sunny Leone
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Leone: 44 साल की उम्र और आज भी बेबी डॉल की तरह दिखने वाली स्प्लिट्सविला होस्ट आज यानी 13 मई को अपना जन्मदिन मना रही है। यह दिन उनके फैंस के लिए निश्चित तौर पर स्पेशल है। सनी लियोन अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती है और लोग इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। क्या आपको पता है कि वह लंच में क्या खाती हैं। इस बारे में बात करते हुए सनी लियोन ने जो कहा वह आपके लिए शॉकिंग हो सकता है। सब्जियां और शाकाहारी खाना क्या यह उनकी फिटनेस मंत्र है। आइए जानते हैं आखिर बर्थडे गर्ल ने इस बारे में क्या कहा है।

लंच और डिनर का क्या है सनी लियोन का सीक्रेट

सनी लियोन कहती है कि दोपहर का खाना और रात का खाना जूस या फिर कटी हुई कच्ची सब्जियां होती है जिसमें थोड़ा सा सिरका, तेल नमक और काली मिर्च डालकर खाती हैं। इन उनकी जिंदगी में मायने रखता है। उनके मुताबिक मुझे खाद्य पदार्थ फल और सब्जियां खाना काफी पसंद है और रात का खाना भी लगभग वैसा ही होता है। वह कहती हैं कि मैं कुक को अलग-अलग तरह की शाकाहारी रेसिपी बनवाती हूं जो मुझे बहुत पसंद है जैसे बीन चिली या शाकाहारी बीन पैटीज जो मुझे काफी पसंद है।

Sunny Leone के लिए क्या है फिट रहने का असली सीक्रेट

इसके साथ ही सनी लियोन ने यह भी कहा कि वह शाकाहारी रेसिपी को अलग-अलग जगह से ढूंढती है। बता दे की एक्ट्रेस पिता अभियान के साथ मिलकर शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का भी काम करती हैं और उसे ट्राई करती हैं। बता दे कि एक्ट्रेस शाकाहारी है और स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने नॉनवेज के साथ-साथ डेयरी प्रोडक्ट को छोड़ दिया है। वह अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करते हैं।

अगर 44 वर्षीय सनी लियोन की फिटनेस सीक्रेट की बात करें तो वह ना सिर्फ हेल्दी डाइट बल्कि फिट रहने के लिए नियमित रूप से कार्डियो और हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज भी करती है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026