---Advertisement---

Surbhi Jyoti Wedding: शादी से पहले इन 4 स्मार्ट लड़कों से जुड़ चुका है सुरभि ज्योति का नाम, फटाफट जानें कौन हैं?

Surbhi Jyoti Wedding: (Surbhi Jyoti) अपने ब्यॉयफ्रेंड सुमित सुरी (Sumit Suri) के संग शादी 27 अक्टूबर को करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। आज आपको उनके रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड की जानकारी मिलेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 26, 2024 4:49 अपराह्न

Surbhi Jyoti Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Surbhi Jyoti Wedding: टीवी के सबसे मशहूर नाटक कबूल है (Qubool Hai) , इश्कबाज (Ishqbaaaz) और कोई तो लौट के आया है (Koi Laut Ke Aaya Hai) और एकता कपूर के नागिन-3 (Naagin 3) में काम कर चुकी सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) शादी करने वाली हैं। इसकी घोषणा एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर की है। वह अपने ब्यॉयफ्रेंड सुमित सुरी (Sumit Suri) के संग शादी 27 अक्टूबर को करने वाली हैं। उनकी शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लग्जरी रिजॉर्ट में होने वाली है। जैसे ही लोगों को इसका पता चला वो एक्ट्रेस को बधाई देने लगे। इसके साथ ही उनसे जुड़ी कई तरह की खबरें आने लगीं । सुरभि की शादी को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही थीं, लेकिन अब सच हो गई हैं। आपको बता दें, सुरभि ज्योति का नाम कई सारे एक्टर के साथ जुड़ चुका है। हालंकि एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया था।

Surbhi Jyoti का Wedding से पहले इन 4 लोगों के साथ रिलेशन की उड़ चुकी हैं अफवाहें

Sumit Suri से शादी से पहले उनके अफेयर की अफवाहें पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri), ऋत्विक धनजानी (Rithvikk Dhanjani), वरुण टुर्की (Varun Toorkey) और जोरावर सिंह (Zorawar Singh) जैसे TV सितारों के साथ उड़ी थीं। एक्ट्रेस ने इन सभी का खंडन किया था।

ऋत्विक धनजानी और सुरभि के रिलेशन की उड़ी थी अफवाह

सुरभि ज्योति के लव अफेयर और शादी की खबरें पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी
(Rithvikk Dhanjani) के साथ भी आयी थीं। इन दोनों के फोटो भी काफी वायरल हुए थे। फैंस को लगा था कि, ऋत्विक जैसे स्मार्ट लड़के से शायद सुरभि की शादी हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही सुरभि ज्योति ने भी इन्हें अफवाह करार दिया।

नागिन 3 के एक्टर Pear V Puri के साथ भी जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम

सुरभि का नाम नागिन 3 के को-एक्टर Pear V Puri से भी जुड़ चुका है। क्योंकि ये दोनों एक साथ सीरियल में काम कर रहे थे इसलिए इनके अफेयर और नजदीकियों की भी काफी खबरें आयीं। हालंकि सुरभि ने साफ मना कर दिया था कि, वो एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं।

‘Qubool Hai’ के को स्टार Varun Toorkey के साथ भी उड़ी थी अफेयर की खबरें

सुरभि का नाम ‘Qubool Hai’ के को स्टार Varun Toorkey के साथ भी खूब जुड़ा। लोगों को लगा था कि, शायद एक्ट्रेस अपने को स्टार से शादी करे लेकिन, सुरभि ने इसे झूठा करार दिया।

ज़ोरावर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है Surbhi Jyoti का नाम

सुरभि ज्योति का नाम ज़ोरावर सिंह नाम के व्यक्ति के साथ भी जुड़ा। खबरों की मानें तो इन दोनों का रिश्ता दूर रहने की वजह से टूटा था। ज़ोरावर सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन, ये कहा जाता है कि, जोरावर से अलग होने के बाद एक्ट्रेस कबूल है को स्टार वरुण को डेट करने लगी थीं। लेकिन इसकी सच्चाई कभी सामने नहीं आ सकी।

कौन है सुरभि ज्योति का होने वाला पति Sumit Suri ?

इन लोगों के साथ नाम जुड़ने की अफवाहों के बाद अब एक्ट्रेस ब्यॉयफ्रेंड सुमित सुरी के संग शादी कर रही हैं। सुरभि की तरह सुमित भी एक्टर हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 3डी एडवेंचर थ्रिलर वार्निंग नाम की फिल्म से की थी। एक्टर व्हाट द फिश, बबलू हैप्पी है, सुर्खाब 14 फेरे जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर की खुद की Good Hands Films नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026