---Advertisement---

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 5 फिल्में जो ‘छिछोरे’ एक्टर की यादों को करती है ताजा, हमेशा रहेगी एवरग्रीन

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'छिछोरे' से लेकर एम एस धोनी तक का नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Sushant Singh Rajput Death Anniversary
Follow Us
---Advertisement---

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत वह नाम जिसे सुनते ही एक दर्द उठती है कि काश वह कुछ समय और जिंदा रहते। जी हां, 14 जून 2020 का दिन सुशांत के फैंस कभी नहीं भूल सकते जब यह प्यारा सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह इतनी जल्दी अपने फैंस और चाहने वालों को छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन एक्टर ने इंडस्ट्री में कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली। शायद यही वजह है कि अपनी एक्टिंग से वह हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। न सिर्फ ‘छिछोरे’ बल्कि उनकी ये 5 फिल्में हमेशा रहेंगे लोगों को याद।

राब्ता

कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता एक रोमांटिक ड्रामा है जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं या निश्चित तौर पर सुशांत के करियर की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है जिसकी कहानी जबरदस्त है। शिव और सायरा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन सायरा के पिछले जन्म का प्रेमी उनके वर्तमान जीवन में लौटता है।

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर भूमिका चावला जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म सुशांत की जिंदगी की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है जिसमें उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 216 करोड़ की कमाई की।

छिछोरे

श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर स्टारर फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसकी कहानी काफी जबरदस्त है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत एक तलाकशुदा और अधिक उम्र के व्यक्ति के किरदार में नजर आते हैं। 50 करोड़ के बजट में बनाई गई है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 215 करोड़ की कमाई की।

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म 24 जुलाई 2020 को रिलीज हुई थी। disney+ हॉटस्टार पर इस फिल्म में उनके अपोजिट संजना सांघी नजर आई। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया क्योंकि यह फिल्म सुशांत की मौत के बाद जारी की गई थी।

काई पो चे

2013 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है जो क्रिकेट सितारों की तैयार करने के लिए एक ट्रेनिंग अकादमी खोलने का फैसला करते हैं। इस फिल्म से सुशांत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और राजकुमार राव भी नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026