---Advertisement---

कौन है Sushant Singh Rajput का हमशक्ल जिसने इंटरनेट पर मचाया बवाल, आखिर क्यों भड़के फैंस

Sushant Singh Rajput: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा शक्ल सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग चौंक गए हैं। जी हां, दरअसल 3 साल पहले इस दुनिया को छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल सामने आया है। यह बात सच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 3:45 अपराह्न

Sushant Singh Rajput
Follow Us
---Advertisement---

Sushant Singh Rajput: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा शक्ल सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग चौंक गए हैं। जी हां, दरअसल 3 साल पहले इस दुनिया को छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल सामने आया है। यह बात सच है कि सुशांत को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं और वह लोगों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ऐसे में उनका एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग जहां इस हमशक्ल को देख खुश हैं और उसे सुशांत सिंह राजपूत का पुनर्जन्म बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इसे एआई जेनेरेटेड बता रहे हैं। इस बीच यह हमशक्ल काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरी खबर।

क्या है सुशांत के हमशक्ल का नाम

अगर इस इंस्टाग्राम अकाउंट्स की बात करें तो इसे देखने के बाद यही लग रहा है कि सुशांत के हमशक्ल का नाम डोनिम अयान है और वह इंस्टाग्राम पर सुशांत की हमशक्ल होने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। डोनिम के वीडियो को अगर देखा जाए तो वह हूबहू दिवंगत एक्टर की तरह दिखाई देते हैं। उनकी आंखें हो या उनके बाल सबकुछ सुशांत से काफी मिलता-जुलता है। यही वजह है कि फिलहाल इंटरनेट पर डोनिम काफी सुर्खियों में आ गए हैं और लोग भी उन्हें बार-बार देख रहे हैं।

आखिर क्या है इस हमशक्ल की सच्चाई

दरअसल इन तस्वीरों की अगर बात करें तो इसे इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है। डोनिम के फैन फॉलोइंग की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर एक 118 हजार लोग फॉलो कर रहे है। जब से सुशांत की हमशक्ल होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से उनकी फैन फॉलोइंग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है कि यह हमशक्ल सुशांत सिंह राजपूत का है। कुछ लोग इसे एआई जनरेटेड बता रहे हैं और इस वजह से काफी गुस्से में भी हैं। उनका कहना है कि यह हमारी भावनाओं के साथ मजाक करना है लेकिन जो भी हो यह हमशक्ल तो काफी सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026