---Advertisement---

Dhurandhar 2 पर दीपिका पादुकोण के जोक की धज्जियां उड़ाने वाली सुजैन बर्नर्ट नहीं मामूली, सोनिया गांधी के रोल से लेकर कर चुकी हैं ये खास काम

Dhurandhar 2 : पति रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खामोशी अब उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है। अभी हालहि में उन्होंने एक ट्रोलर्स के कमेंट बॉक्स में जाकर फिल्म देखने को लेकर जोक किया था और मजाक उड़या था। लेकिन अब दीपिका को एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने इस जोक पर तंज कसकर घेरा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2026 3:33 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2:  अभी हालहि में दीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 पर खामोशी तोड़ते हुए एक ट्रोलर के कमेंट बॉक्स में जाकर लिखा था कि, “बाद वाली बात सही है दोस्त… मैंने इसे तुम सबसे बहुत पहले ही देख लिया था। अब बताओ मजाक किसका बना?” । दरअसल पति रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी धुरंधर 2 को लेकर अभी तक सोशल मीडिया या फिर मीडिया के सामने दीपिका पादुकोण ने एक शब्द नहीं बोला है। वो खामोश हैं। जिसके कारण उनकी विचारधार को लेकर काफी ट्रोलिंग चल रही है। फिलहाल उन्होंने विरोधी को जवाब तो दिया लेकिन अब अपने इसी जोक से फंस गई हैं। क्योंकि एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने उनका मजाक उड़ाया है।  सुजैन खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’  जैसी मूवी में सोनिया गांधी का किरदार कर चुकी हैं।

Dhurandhar 2 को लेकर एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट  ने दीपिका पादुकोण को घेरा

जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 पर दीपिका पादुकोण के ट्रोलर्स पर किए गए जोक का स्क्रीनशॉट लगाया है. इसके साथ ही लिखा है कि, ‘प्रिय दीपिका यह दिखावा नहीं है! हम अब भी आपके द्वारा अपने पति की खुलकर प्रशंसा करने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं।’

देखें वीडियो

जैसे ही सुजैन का ये पोस्ट यूजर्स ने देखा वो भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर लिखता है, ‘डरपोक है, प्रेशर होगा, काम नहीं मिलेगा, पोल खुलेगी , बहुत सारे कारण है, हम सभr को इन्हें छोड़ देना चाहिए।’ दूसरा लिखता है कि, ‘ये उसकी खुद की चॉइस है कि, पति की सक्सेस को कैसे एंजोए करना है?’ तीसरा लिखता है, ‘तुम ये पब्लिक की अटेंशन के लिए कर रही है’।  सुजैन के पोस्ट पर यूजर्स के काफी सारे कमेंट आ रहे हैं।

सुज़ैन बर्नर्ट कौन हैं?

सुज़ैन बर्नर्ट एक जर्मन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2019 में आयी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी का रोल किया था। वहीं, 7 RCR सीरीज में भी सोनिया गांधी की किरदार किया है। सुजैन साल 2005 से भारत में रह रही हैं। टीवी शो ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शो भी किए हैं। एक्ट्रेस ने अखिल मिश्रा से शादी की थी। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। सुज़ैन बर्नर्ट की उम्र 43 साल है। फिलहाल वो दीपिका पादुकोण पर तंज कसने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026