---Advertisement---

Swara Bhaskar के लिए फहद अहमद ने की सरप्राइज गोदभराई की प्लानिंग, देख भावुक हुई एक्ट्रेस

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस दौरान गोद भराई की रस्म पूरी हुई जिससे फहद अहमद ने सरप्राइज प्लान किया था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 12:07 अपराह्न

Swara Bhaskar
Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पति फहद अहमद के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। जी हां, एक्ट्रेस अगले महीने मां बनने वाली है और इससे पहले उनकी गोद भराई की रस्म हुई है। सोशल मीडिया पर बेबी शावर की झलकियां काफी चर्चा में है जिसे उनके पति ने सरप्राइज प्लान किया था। फिलहाल एक्ट्रेस की गोद भराई की फोटोज काफी चर्चा में है जिससे खुद स्वरा बेखबर थी।दरअसल स्वरा के दोस्तों और घर वालों ने मिलकर उनके लिए यह गोद भराई की रस्म रखी और इसे देखने के बाद स्वरा की आंखें खुली की खुली रह गई क्योंकि उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। आइए देखते हैं स्वरा भास्कर की गोद भराई की खास झलक।

कैजुअल लुक में नजर आई स्वरा

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ने खुद इस पोस्ट को शेयर किया जिसमें वह कैजुअल लुक में नजर आई। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे सरप्राइज बेहद पसंद है पिछले हफ्ते मेरे सबसे पुराने दोस्तों में से एक समर नारायण और फहद ने मुझे बेबी शावर के तौर पर सबसे प्यारा सरप्राइज दिया जिसकी उन्होंने मुझे भनक तक नहीं लगने दी और इन्होंने प्लान बनाया और उसे कर भी लिया।

स्वरा ने कहीं ये बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे बिल्कुल भी आईडिया नहीं था मैं पजामा पहन कर पहुंच गई। तब तक मैं कंफ्यूज ही रही और समझ नहीं पाई। बहुत-बहुत शुक्रिया दोस्तों समर और लक्षित इस प्यारी प्लानिंग के बारे में इतना सोचने समझने और इसे करने के लिए धन्यवाद। इसे सीक्रेट रखने के लिए फहद अहमद आपका भी शुक्रिया। आने वाला बेबी बहुत लकी है जिसके पास इतने प्यारे मामा और मासी हैं नाना और नानी है। मैं काफी भाग्यशाली और खुश हूं।”

बेबी बंप को स्वरा ने किया फ्लॉन्ट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब स्वरा भास्कर घर में घुसती है तो उनके पति उन्हें पकड़ लेते हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है क्योंकि वह इस प्लानिंग के बारे में बेखबर थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने सिंपल पजामा सेट को कैरी किया है। शॉर्ट कर्ली हेयर स्टाइल में वह काफी अलग नजर आ रही है। इस दौरान वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी। बता दें कि फरवरी में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर फैंस को चौंका दिया था उसके बाद स्वरा और फहद हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026