---Advertisement---

Swara Bhasker Wedding: स्वरा बनी दुल्हन, जेल जा चुके सपा नेता और एक्टिविस्ट फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज

Swara Bhasker Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में आ गई है और वजह है उनकी शादी। जी हां, बॉलीवुड में जहां शादियों का दौर लगातार जारी है वहीं इस कड़ी में स्वरा भी दुल्हन बन गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2023 6:18 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2023 7:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhasker Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में आ गई है और वजह है उनकी शादी। जी हां, बॉलीवुड में जहां शादियों का दौर लगातार जारी है वहीं इस कड़ी में स्वरा भी दुल्हन बन गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी लगातार वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की तस्वीर भी शेयर की है। स्वरा ने वीडियो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार कर दिया। दोनों की लव स्टोरी फिलहाल चर्चा में है।

वीडियो शेयर कर स्वरा ने बताई फीलिंग्स

शादी के दौरान स्वरा लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ी में स्वरा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है। दिल में उथल-पुथल है, पर यह सिर्फ तुम्हारा है।”

ये भी पढ़ें: Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

जेल जा चुके हैं फहद अहमद

2017-18 में फहद अहमद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में निचली जातियों और अनुसूचित जातियों के छात्रों के लिए फीस वृद्धि के विरोध की वजह से पॉपुलर हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। फहद अहमद ने मुंबई में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अगस्त क्रांति मैदान में धरना दिया। उनका मानना ​​है कि यह कानून असंवैधानिक है। स्वरा के पति फहद अहमद जेल भी जा चुके हैं।

बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

बताया जा रहा है कि दोनों ने 6 जनवरी को ही मैरेज एक्‍ट के तहत कोर्ट में पेपर देकर शादी की ठान ली थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी प्रोटेस्ट मे हुई थी और दोनों ने पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ली थी।

ये भी पढ़ें: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026