---Advertisement---

आलिया और स्वरा की प्रेग्नेंसी पर Taapsee Pannu ने ली चुटकी! शादी की प्लानिंग पर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

Taapsee Pannu: कई फिल्मों में नजर आ चुकी तापसी पन्नू ने फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी है लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है। इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल एक्ट्रेस इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेबाकपन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 1:46 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 4:54 अपराह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: कई फिल्मों में नजर आ चुकी तापसी पन्नू ने फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी है लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है। इस बार वजह काफी अलग है। दरअसल एक्ट्रेस इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेबाकपन को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई है। उन्होंने आलिया भट्ट से लेकर स्वरा भास्कर तक को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है जो फिलहाल सुर्खियों में है। दरअसल तापसी की शादी को लेकर फैन के सवाल पर वह कुछ ऐसा जवाब दे रही है जो लाइमलाइट में है। इसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इसके जरिए बॉलीवुड के कई और हसीनाओं पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

शादी को लेकर क्या है तापसी की प्लानिंग

दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जो सुर्खियों में है। एक फैन ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि “आप शादी कब करने वाली हैं।” इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं तो फिलहाल तो बिल्कुल नहीं। जब शादी करूंगी तो आपको बता दूंगी। ” ऐसे में इस जवाब को आलिया भट्ट और स्वरा भास्कर जैसी हसीनाओं पर ताना माना जा रहा है जो शादी से पहले और तुरंत बाद प्रेग्नेंट हो चुकी है। इस वजह से तापसी चर्चा में आ गई है।

आखिर क्यों सोशल मीडिया से दूर रहती है तापसी

इस दौरान तापसी पन्नू से जब यह पूछा गया कि “आप सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव क्यों नहीं रहती हैं।” तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ज्यादा टोक्सिटी और नेगेटिव एनवायरनमेंट पसंद नहीं है और इसलिए उन्होंने इस प्लेटफार्म से दूरी बनाने की के बारे में फैसला लिया। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं।

तापसी इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू बहुत जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में तमिल फिल्म ‘एलियन’ है जिसकी शूटिंग में एक्ट्रेस फ़िलहाल बिजी हैं। तापसी ‘वह लड़की है कहां’ और ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ में भी नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026