---Advertisement---

जब Taapsee Pannu के नेकलेस ही नहीं बयान को लेकर भी हुआ विवाद, एक्ट्रेस की जमकर उड़ाई गई थी धज्जियां

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू काम से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि तापसी के नाम कई विवाद जुड़े हुए हैं। कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से करियर की शुरुआत करने वाली यह एक्ट्रेस अपने सपने को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री में कदम रखी। उनके नाम कई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू काम से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि तापसी के नाम कई विवाद जुड़े हुए हैं। कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से करियर की शुरुआत करने वाली यह एक्ट्रेस अपने सपने को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री में कदम रखी। उनके नाम कई विवाद जुड़े हैं। फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बयान की वजह से भी तापसी चर्चा में रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में उनकी नेकलेस विवाद भी काफी सुर्खियों में रही थी। उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए इस खास मौके पर जानते हैं तापसी से जुड़ी कुछ खास कंट्रोवर्सी।

फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ को लेकर चर्चा में आई थी तापसी

साल 2017 में ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ फिल्म को लेकर तापसी अचानक चर्चा में आ गई थी। इस फिल्म में टाइटल को लेकर विवाद हुआ था और इसके बाद कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। वहीं बाद में मेकर्स ने इसे ‘रनिंग शादी’ के नाम से बदल दिया था।

तापसी पन्नू का सातवें आसमान पर चढ़ गया था गुस्सा

जब एक बार तापसी को ट्रोल करते हुए उन्हें बेकार एक्ट्रेस कह दिया था। वहीं इस मामले में तापसी ने लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था और हेटर्स की बोलती बंद कर दी थी लेकिन इसकी वजह से तापसी विवादों में रही थी।

नेकलेस को लेकर विवादों में आई तापसी

तापसी पन्नू को हाल ही में नेकलेस को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल प्लनजिंग नेकलाइन ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का नेकलेस कैरी किया था जिस पर मां लक्ष्मी की आकृति बनाई गई थी। इस नेकलेस को देखने के बाद लोग जमकर ट्रोल करने लगे थे और कहा गया कि वह हिंदू देवी देवताओं से खिलवाड़ कर रही हैं। वह जानबूझकर हिंदू धर्म को ठेस पहुंचा रही हैं।

कंगना संग तापसी का विवाद

तापसी पन्नू और कंगना रनौत विवाद भी काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि अगर तापसी और स्वरा करण जौहर की फेवरेट है तो अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों है। वैसे इस बयान पर तापसी ने मुंहतोड़ जवाब दिया था लेकिन इसे लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी।

प्रमोशन के दौरान पैपराजी से ही भीड़ गई थी तापसी

फिल्म ‘दोबारा’ के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू विवादों में आई थी जब वह पैप्स से ही भीड़ गई। पैप्स जब उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं तो वह पलट कर कहती हैं कि “मुझसे तमीज से बात करिए आप मुझे डांट क्यों रहे हो।” वहीं बाद में तापसी पैपराजी से हाथ जोड़ कहा था कि “आप लोग ही हमेशा सही होते हैं एक्टर्स गलत।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tanya Mittal

फ़रवरी 22, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 22, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 22, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

Anurag Kashyap

फ़रवरी 22, 2026

Assi Box Office Collection Day 2

फ़रवरी 22, 2026