---Advertisement---

Taaza Khabar Season 2: टीजर में इंटेंस लुक में दिखे भुवन बाम, कहा- ‘जिंदगी काफी अजीब है, कभी-कभी मौत से शुरू होती है’

Taaza Khabar Season 2: यूट्यूबर भुवन बाम ने इस बात को साबित कर दिया कि न सिर्फ कॉमेडी बल्कि एक्टिंग में भी वह बाजीगर हैं। उनकी वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ ने फंस को खूब इंप्रेस किया और यह सीरीज मोस्ट वॉच बन गई थी। ऐसे में ‘ताजा खबर सीजन 2’ को लेकर बीते लंबे समय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 2:30 अपराह्न

Taaza Khabar Season 2
Follow Us
---Advertisement---

Taaza Khabar Season 2: यूट्यूबर भुवन बाम ने इस बात को साबित कर दिया कि न सिर्फ कॉमेडी बल्कि एक्टिंग में भी वह बाजीगर हैं। उनकी वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ ने फंस को खूब इंप्रेस किया और यह सीरीज मोस्ट वॉच बन गई थी। ऐसे में ‘ताजा खबर सीजन 2’ को लेकर बीते लंबे समय से बज बरकरार था क्योंकि हूक पॉइंट पर सीरीज खत्म हुई थी। अब फैंस के इंतजार पर ब्रेक लग गया है क्योंकि सीजन 2 की अनाउंसमेंट हो गई है वह अभी खास अंदाज में। भुवन बम अपने अलग अंदाज से लोगों को इंप्रेस करने की तैयारी में हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

खास टीचर को देख बड़ी एक्साइटमेंट

एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर हॉटस्टार ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जिंदगी बड़ी अजीब है हॉटस्टार स्पेशल ताजा खबर सीजन 2 बहुत जल्द आ रही है।” इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और कुछ ही देर में इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो में इंटेंस लुक में नजर आए भुवन बाम कहते हैं कि जिंदगी बड़ी अजीब है कभी-कभी मौत से शुरू होती है। टीजर में कहा गया कि उद्योगपति वसंत गावडे की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वसंत की फैमिली रो रही है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या सच में वसंत गावड़े की हत्या कर दी गई हैहै

ये सितारे आएंगे नजर

इसमें एक बार फिर श्रिया पिलगांवकर की झलक दिखाई गई है। यह वेब सीरीज रोहित राज और भुवन बाम के प्रोडक्शन में बनी है बीवी की वाइंस प्रोडक्शन के बैनर तले। हिमांक गौर ने इस सीरीज को निर्देशित किया है और इसमें श्रिया पिलगांवकर महेश मांजरेकर, शिल्पा शुक्ला जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज एक बार फिर disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है जिसकी रिलीज तारीख नहीं बताई गई। ऐसे में फैंस को जबरदस्त तोहफा मिलने वाला है और इस अनाउंसिंग वीडियो को देखने के बाद भुवन के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026