---Advertisement---

Tamannaah Bhatia की तरह ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये फेस मास्क, पार्लर में क्लीनअप की नहीं पड़ेगी जरूरत

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती को देख कहीं आप भी तो नहीं है उनकी स्क्रीन की फैन तो जानिए उनकी ब्यूटी सीक्रेट, कैसे यह खास है ब्यूटी टिप्स जो है बेहद फायदेमंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 5:42 अपराह्न

Tamannah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती को देखने के बाद लोगों की निगाहें नहीं हट पाती है। निश्चित तौर पर फैंस को दीवाना बनाने में तमन्ना का कोई जवाब नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी खूबसूरत स्किन के पीछे एक मास्क का कमाल भी छुपा हुआ है। दरअसल एक वीडियो में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया और अपने चाहने वालों को अपने स्किन केयर से रूबरू करवाती हुई नजर आई। अगर आप भी घर में बने हुए इस मास्क से चेहरे की खूबसूरती को रखना चाहती हैं बरकरार तो आईए जानते हैं तमन्ना भाटिया का यह ब्यूटी सीक्रेट।

चंदन, कॉफ़ी और शहद को मिलाकर पेस्ट

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वीडियो में बताती हैं कि वह चंदन, कॉफ़ी और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करती हैं और उसे अपने चेहरे पर लगाती हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर वह 10 मिनट के लिए छोड़ देती हैं। इसके बाद वह अपने चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करती हैं और उसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लेती है। अंत में एक्ट्रेस बताती हैं कि इससे उनकी स्किन काफी मुलायम हो जाती है।

इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से कैसे मिलेंगे फायदे

जहां तक चंदन की बात करें तो यह एक्ने की समस्या को कम करने के साथ-साथ आपकी त्वचा को निखारने के लिए भी मददगार है। कील मुंहासे की छुट्टी हो जाएगी और इससे स्क्रीन पर ग्लो भी आएगा। टेनिंग से छुटकारा दिलाने में भी चंदन असरदार है।

कॉफी का इस्तेमाल

फेस मास्क में कॉफी का इस्तेमाल किया गया और अगर कॉफ़ी की बात करें तो स्किन के लिए या काफी फायदेमंद हो सकता है। यह चेहरे को चमकदार बनाने में मददगार है तो यह स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ डार्क सर्कल की समस्या को भी दूर करता है।

शहद के फायदे

वहीं शहद की बात करें तो यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ दाग धब्बे को कम करने और झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026