---Advertisement---

Kaavaalaa गाने पर इस साउथ सुपर स्टार संग थिरकती दिखी Tamannaah Bhatia, लोग हुए बिग बजट ‘जेलर’ के लिए बेताब

Tamannaah Bhatia: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि वह चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत की बिग बजट फिल्में भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती है वह फिल्मों के लिए करोड़ों में चार्ज करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2023 12:05 अपराह्न

Kaavaalaa
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि वह चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत की बिग बजट फिल्में भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती है वह फिल्मों के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं और फीस के मामले में यंग एक्टर्स को भी मात देते हैं। इस सबके बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अब फिल्म का पहला गाना ‘कावला’ रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है और जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है तमन्ना भाटिया और रजनीकांत की जोड़ी। आइए देखते हैं यह न्यू रिलीज सॉन्ग।

तमन्ना और रजनीकांत की जोड़ी ने मचाई तबाही

‘कावला’ गाने की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया की खूबसूरती और स्टाइल देखने लायक है। दोनों एक साथ जबरदस्त जोड़ी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि लोग इस गाने को ताबड़तोड़ देख रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि रजनीकांत और तमन्ना दोनों ही साउथ के सुपरस्टार है और ऐसे में स्क्रीन पर साथ में उन्हें देखना वाकई फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है। रजनीकांत जहां एक तरफ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने का काम कर रहा है वहीं तमन्ना अपनी खूबसूरती और अदाओं से जादू चला रही हैं। यही वजह है कि इस गाने को देख लोग मर मिटने के लिए तैयार है।

यहां देखें Video:-

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगर रजनीकांत की ‘जेलर’ फिल्म की बात करें तो यह नेलसन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म है। यह एक बिग बजट फिल्म है। कहा जाता है कि फिल्म को बनाने के लिए 200 करोड़ खर्च किए गए हैं। वहीं रजनीकांत भी भारी भरकम फीस चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में इस गाने को देखने के बाद लोग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि साउथ के लोगों पर रजनीकांत का जलवा बरकरार है और वह जादू चलाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। यह फिल्म 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026