---Advertisement---

“Tamannaah Bhatia फायर है ..” Stree 2 के “Aaj ki Raat ” गाने का फुल वर्जन देख लोगों ने थामा कलेजा, वीडियो YouTube पर मचा रहा बवाल

Tamanna Bhatia Aaj ki Raat Song: "स्त्री 2" का सुपरहिट गाना "आज की रात" का फुल वर्जन रिलीज कर दिया गया है। ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2024 4:44 अपराह्न

Tamanna Bhatia Aaj ki Raat Song
Follow Us
---Advertisement---

Tamanna Bhatia Aaj ki Raat Song: खूबसूरती-एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) खबरों में हैं। इसकी वजह है , उनके सुपर-डुपर हिट आइटम नंबर “आज की रात” (Aaj ki Raat) का फुल वर्जन। दरअसल, स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म के रिलीज होने के लगभग 3 महीने बाद “आज की रात” गाने का पूरा वीडियो जारी किया गया है। फिल्म में ये गाना आधा दिखाया गया था। इसके पूरे वर्जन का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है जैसे ही ये गाना दोबारा रिलीज हुआ YouTube पर ट्रेंड करने लगा। करीब चार दिन से ये गाना ट्रेंडिंग पर है। इस गाने की बोल्ड वीडियो देख एक यूजर ने तो तमन्ना को ही फायर बता दिया।

Tamanna Bhatia Aaj ki Raat Full Song कर रहा ट्रेंड

Video credit Saregama Music

Aaj Ki Raat Full Song को 4 दिन पहले Saregama Music यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। ये म्यूजिक में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो पर 4 दिनों के अंदर ही 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 1 लाख 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 3 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। यूजर्स को इस गाने की शुरुआती लाइन्स और तमन्ना भाटिया का एक्ट काफी पसंद आ रहा है। पहले वाली इसी गाने की वीडियो पर अब तक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोगों को उम्मीद है कि, ये फुल वीडियो उसका रिकॉर्ड भी तोड़ेगा। आज की रात गाने को (Madhubanti) ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। गाने को (Amitabh Bhattacharya) ने लिखा है। खूबसूरत म्यूजिक सचिन और जिगर का है।

गाने की फुल वीडियो को देख यूजर्स क्या बोल रहे?

इस पूरे गाने में तमन्ना सहित राजकुमार राव और पंजक त्रिपाठी को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए इसे Song of the year यानी इस साल का सबसे बेस्ट गाना बता रहा है। इसके साथ ही बहुत सारे यूजर्स तमन्ना भाटिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर तो स्त्री 2 फिल्म के हिट गाने की वजह तमन्ना भाटिया और उनका ये गाना बता रहा है। इसके साथ ही एक यूजर तमन्ना भाटिया को फायर यानि की आग बता रहा है। इस तरह इसकी फुल वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026